Posts

Showing posts from July, 2026

प्रशासनिक कार्यकाल के कथित भ्रष्टाचार की जांच से पहले पुराने प्रस्तावों को मंजूरी देने का प्रयास, विरोधी सदस्यों का स्थायी समिति की बैठक से वॉकआउट

Image
प्रशासनिक कार्यकाल के कथित भ्रष्टाचार की जांच से पहले पुराने प्रस्तावों को मंजूरी देने का प्रयास, विरोधी सदस्यों का स्थायी समिति की बैठक से वॉकआउट... विरार : वसई-विरार शहर महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान लिए गए पुराने एवं विवादित प्रस्तावों को कथित रूप से जांच किए बिना कार्योत्तर मंजूरी देने के प्रयास का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल के स्थायी समिति सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर वॉकआउट किया। स्थायी समिति सदस्य प्रज्ञा कमलाकर पाटील ने पत्रकार परिषद में बताया कि शुक्रवार को आयोजित स्थायी समिति की बैठक के एजेंडे में कुल 41 विषय शामिल थे। इनमें से लगभग 25 से 30 विषय ऐसे हैं, जो प्रशासनिक राज के दौरान स्वीकृत किए गए थे अथवा जिन पर उस समय निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 2026 को आयोजित महासभा में विपक्ष के नेता मनोज पाटील ने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों का विशेष ऑडिट कराने तथा पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कर श्वेत पत्र (White Paper) जारी करने का प्रस्ताव क्रमांक 17 प्रस्तुत किया था, जिसे महासभा ने मंजूरी भी दी थी। विपक्ष क...

धानिव–पेल्हार क्षेत्र में अवैध निर्माण का बज रहा है डंका, मनपा के उच्चाधिकारी बने हैं मूकदर्शक, जनप्रतिनिधि भी साधे हैं मौन...

Image
धानिव–पेल्हार क्षेत्र में अवैध निर्माण का बज रहा है डंका, मनपा के उच्चाधिकारी बने हैं मूकदर्शक, जनप्रतिनिधि भी साधे हैं मौन... वसई  (लालप्रताप सिंह) : वसई-विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र धानिव–पेल्हार क्षेत्र में अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन मनपा प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे नगर नियोजन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि अनेक स्थानों पर बिना आवश्यक अनुमति और स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्य दिन-रात जारी हैं। कई जगहों पर निर्माण पूरा होने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से न तो तोड़क कार्रवाई की गई और न ही जिम्मेदारों के खिलाफ कोई कठोर कदम उठाया गया। इससे यह धारणा मजबूत हो रही है कि अवैध निर्माण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। नागरिकों का आरोप है कि मनपा के उच्च अधिकारी शिकायतों के बावजूद केवल औपचारिक निरीक्षण कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। परिणा...

वसई में व्यवसायी मोहन परमार पर जानलेवा हमले का मामला.. फरार दो शूटर यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार..

Image
वसई में व्यवसायी मोहन परमार पर जानलेवा हमले का मामला.. फरार दो शूटर यूपी एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार.. बलिया और आजमगढ़ से दबोचे गए आरोपी, 24 जुलाई को मोहन परमार पर चलाई गई थी गोली वसई : वसई पूर्व क्षेत्र में व्यवसायी मोहन परमार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे दो शूटरों को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के बलिया और आजमगढ़ जिलों से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र लाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि 24 जुलाई को अज्ञात हमलावरों ने व्यवसायी मोहन परमार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। घायल मोहन परमार को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया क...

वसई के भुईगांव समुद्र तट पर मृत अवस्था में मिला डॉल्फिन, समुद्री जीवों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

Image
वसई के भुईगांव समुद्र तट पर मृत अवस्था में मिला डॉल्फिन, समुद्री जीवों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता वसई : पालघर जिले के वसई तालुका स्थित भुईगांव समुद्र तट पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक डॉल्फिन मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। समुद्र तट पर घूमने आए स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही मृत डॉल्फिन पर पड़ी, उन्होंने इसकी सूचना आसपास मौजूद लोगों को दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डॉल्फिन समुद्र किनारे लहरों के साथ बहकर आई थी और उसमें किसी प्रकार की हलचल नहीं थी। लोगों ने नजदीक जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पाई गई। कई लोगों ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। डॉल्फिन जैसे संवेदनशील समुद्री जीव का इस प्रकार मृत अवस्था में मिलना पर्यावरणविदों और समुद्री जीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए चिंता का विषय माना जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर डॉल्फिन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्री प्रदूषण, मछली पकड़...

घरेलू विवाद के दौरान ससुर के धक्के से बहू की मौत, विरार की दर्दनाक घटना

Image
घरेलू विवाद के दौरान ससुर के धक्के से बहू की मौत, विरार की दर्दनाक घटना आठ माह की मासूम बच्ची से छिना मां का साया, ससुर गिरफ्तार; अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा विरार : विरार पश्चिम क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। ससुर द्वारा कथित तौर पर दिए गए जोरदार धक्के से गिरकर सिर में गंभीर चोट लगने के कारण 28 वर्षीय विवाहित महिला की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मामले में बोळींज पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।  मृतका की पहचान प्राची कल्पेश पाटील (28) के रूप में हुई है। वह विरार पश्चिम के नारंगी गांव स्थित भगत आळी में अपने पति और ससुराल वालों के साथ रहती थी। प्राची अपने पीछे केवल आठ माह की एक मासूम बेटी को छोड़ गई है, जिसके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।  पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह प्राची और उसके ससुर गणपत पाटील के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ससुर द्वारा गाली-गलौज की जा रही थी। इसकी जानकारी...

इंडियन मॉडल जूनियर हाई स्कूल, उलवे का ओरिएंटेशन कार्यक्रम वर्ष 2026-27 धूमधाम से संपन्न...

Image
इंडियन मॉडल जूनियर हाई स्कूल, उलवे का ओरिएंटेशन कार्यक्रम वर्ष 2026-27 धूमधाम से संपन्न... नवी मुंबई : उलवे स्थित भूमिपुत्र सभागार में इंडियन मॉडल जूनियर हाई स्कूल का ओरिएंटेशन कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से परिचित कराया गया। साथ ही साथ विद्यालय की विगत वर्षों में मिली उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। इस विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर गौरी शाह के आमंत्रण पर इस कार्यक्रम में भारतीय राजस्व विभाग के यूपीएससी के माध्यम से चयनित एवं कमिश्नर पद से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री रविंद्र कुमार सिंह, महाराष्ट्र लॉ यूनिवर्सिटी, के डॉ. बबन मोरे तथा एडवोकेट संदीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मंच की संपूर्ण व्यवस्था एवं संचालन की जिम्मेदारी बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने संभाली। उन्होंने ग्यारहवीं कक्षा में विभिन्न विद्यालयों से प्रवेश लेकर आए नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके लिए आकर्षक सांस्कृतिक ...

महाराष्ट्र में स्टार्टअप्स के साथ भेदभाव..?? स्टार्ट अप की 1 वर्ष की शर्त पर उठे सवाल

Image
महाराष्ट्र में स्टार्टअप्स के साथ भेदभाव..?? स्टार्ट अप की 1 वर्ष की शर्त पर उठे सवाल मुंबई : एक ओर केंद्र सरकार और महाराष्ट्र सरकार स्टार्टअप इंडिया,एमएसएमई और मुद्रा योजना के माध्यम से नए स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का दावा कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार के महाराष्ट्र डीजीआईपीआर विभाग की इम्पैनलमेंट प्रक्रिया में स्टार्टअप्स के लिए कम से कम एक वर्ष पुराना होने की अनिवार्य शर्त विवाद का विषय बन गई है। सरकारी अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी को लेकर महाराष्ट्र में स्टार्ट अप उद्यमियों में दिखी नाराजगी जानकारी के अनुसार, प्री-बिड बैठक के दौरान विभाग की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि एक वर्ष की अनिवार्यता वाली शर्त को हटाया जाएगा। इसके बावजूद अब तक इस शर्त में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसके कारण नए और योग्य स्टार्टअप्स इम्पैनलमेंट प्रक्रिया से बाहर हो रहे हैं। उद्यमियों का कहना है कि यह शर्त स्टार्टअप इंडिया और एमएसएमई को बढ़ावा देने की सरकारी नीति के उद्देश्य के विपरीत है। उनका मानना है कि यदि नए स्टार्टअप्स को शुरुआत में ही सरकारी अवसरों...

विरार में 22 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस..

Image
विरार में 22 ग्राम कोकीन के साथ नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस.. विरार :  पालघर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विरार पश्चिम के लिंक रोड क्षेत्र से एक नाइजीरियन नागरिक को कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 22 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹11 लाख बताई जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान यूग्वू जूड चिनोनसो (35) के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को गुप्त सूचना मिली थी कि एक विदेशी नागरिक मादक पदार्थों की बिक्री के उद्देश्य से विरार पश्चिम के लिंक रोड क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर संदिग्ध की निगरानी की और उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 22 ग्राम कोकीन बरामद हुई।बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसके विरुद्ध नालासोपारा पुलिस स्टेशन में स्वा...

तुलसी रिसॉर्ट में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, भाजपा महिला सरपंच के पति गिरफ्तार

Image
तुलसी रिसॉर्ट में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, भाजपा महिला सरपंच के पति गिरफ्तार विरार : विरार के निकट वसई तालुका के कळंब स्थित तुलसी रिसॉर्ट में हुई हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि भिवंडी तालुका के कवाड खुर्द ग्राम पंचायत की वर्तमान भाजपा महिला सरपंच के पति संदेश गुरव ने शराब के नशे में अवैध देसी पिस्तौल (कट्टा) से हवा में गोली चला दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात तुलसी रिसॉर्ट में एक पार्टी चल रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे रिसॉर्ट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अर्नाला सागरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रारंभिक पूछताछ में संबंधित लोगों ने गोलीबारी होने से इनकार किया, लेकिन घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस जांच में स्पष्ट हो गया कि हवाई फायरिंग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू की। अर्नाला सागरी पुलिस ने आरोपी संदेश गुरव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे...

वसई-विरार की गड्ढेयुक्त सड़कें बन रहीं हादसों की वजह, मनपा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर उठे सवाल...

Image
वसई-विरार की गड्ढेयुक्त सड़कें बन रहीं हादसों की वजह, मनपा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर उठे सवाल... वसई-विरार (लालप्रताप सिंह) : वसई-विरार शहर में बारिश के साथ ही सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर आम नागरिकों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। शहर के अनेक प्रमुख मार्गों, आंतरिक सड़कों और रिहायशी इलाकों में बने गहरे गड्ढों के कारण प्रतिदिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, जबकि पैदल चलने वाले नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि हर वर्ष मानसून से पहले सड़क मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही बारिश में इन दावों की पोल खुल जाती है। कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं और जगह-जगह पानी भर जाने से गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। नागरिकों के अनुसार, नालासोपारा, वसई, विरार सहित शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कें लंबे समय से मरम्मत की प्रतीक्षा कर रही हैं। कई स्...

नालासोपारा में एम.डी. ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, ₹1.02 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त..

Image
नालासोपारा में एम.डी. ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, ₹1.02 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त.. नालासोपारा : तुुलिंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नालासोपारा पूर्व क्षेत्र से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 2 किलो 56 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹1,02,57,000 बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर जीवदानी अपार्टमेंट, मोरेगांव तालाब के समीप, विरार रोड, नालासोपारा पूर्व में छापेमारी की गई। इस दौरान दो विदेशी नागरिकों के पास से बड़ी मात्रा में एम.डी. ड्रग्स बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जस्टिन उसिफो (53 वर्ष) तथा माइकल ग्रेस (26 वर्ष) , दोनों मूल निवासी नाइजीरिया , के रूप में हुई है।इस मामले में तुलिंज पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं तथा इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 एवं भारतीय न्याय संहिता, 2023 की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ब...

वर्क ऑर्डर के बिना हो रहे विकास कार्यों पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

Image
वर्क ऑर्डर के बिना हो रहे विकास कार्यों पर रोक लगाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन... नालासोपारा :  वसई-विरार शहर महानगरपालिका में वर्क ऑर्डर, प्रशासनिक स्वीकृति और तकनीकी मंजूरी के बिना विकास कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए परिवर्तन संगठन के सचिव शिव प्रताप सिंह सोमवंशी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ज्ञापन भेजकर तत्काल रोक लगाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनवरी 2026 में महानगरपालिका चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि निर्वाचित हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ विभागों, विशेषकर निर्माण विभाग में, प्रशासक काल की कार्यप्रणाली के अनुसार ही काम किए जा रहे हैं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कई विकास कार्य बिना वर्क ऑर्डर जारी किए, आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी किए बिना तथा स्वीकृत अनुमान (एस्टिमेट), तकनीकी मंजूरी और कार्य विवरण सार्वजनिक किए बिना शुरू किए जा रहे हैं। इससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं और भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ रही है। ज्ञापन में यह भी दावा किया है कि कई स्थानों पर व...

अपराधियों के हौसले बुलंद, नागरिकों का भरोसा कमजोर — आखिर वसई-विरार किस दिशा में जा रहा है..??

Image
अपराधियों के हौसले बुलंद, नागरिकों का भरोसा कमजोर — आखिर वसई-विरार किस दिशा में जा रहा है..?? लालप्रताप सिंह   (कार्यकारी संपादक : सा.यशोमणि)  वसई-विरार शहर आज विकास, जनसंख्या और आर्थिक गतिविधियों के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इसके समानांतर एक ऐसी चुनौती भी लगातार गंभीर होती जा रही है, जिसे नज़रअंदाज़ करना पूरे शहर के भविष्य के लिए घातक साबित हो सकता है। यह चुनौती है—बढ़ता अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था। बीते कुछ समय में हत्या, गोलीबारी, लूट, रंगदारी, चोरी और व्यापारियों पर हमलों जैसी घटनाओं ने आम नागरिकों की सुरक्षा की भावना को गहरा आघात पहुंचाया है। अपराध की बढ़ती घटनाएं केवल पुलिस रिकॉर्ड का विषय नहीं हैं, बल्कि यह उस भय का प्रतीक हैं, जिसे शहर का हर परिवार और हर व्यापारी महसूस कर रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई घटनाओं में अपराधियों का दुस्साहस साफ दिखाई देता है। यदि अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम देकर आसानी से फरार होने का प्रयास करते हैं, तो यह संकेत है कि कानून का भय कमजोर पड़ रहा है। किसी भी सभ्य समाज के लिए यह स्थिति स्वीकार्य नहीं हो सकती।...

बार-बार जलापूर्ति बाधित होने पर नगरसेविका रितु सचिन चौबे द्वारा मनपा आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन...

Image
बार-बार जलापूर्ति बाधित होने पर नगरसेविका का मनपा आयुक्त को ज्ञापन... बारिश के दौरान पानी संकट पर स्थायी समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी... नालासोपारा : वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के दौरान बार-बार बाधित हो रही जलापूर्ति और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में प्रभाग क्रमांक 15 की नगरसेविका रितु सचिन चौबे ने नगरसेवक योगेश सिंह के साथ शुक्रवार को मनपा आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं के कारण सूर्या जलापूर्ति योजना सहित महानगरपालिका की विभिन्न जल योजनाएं ठप हो गईं, जिससे लगातार तीन दिनों तक वसई-विरार के लाखों नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष मानसून में ऐसी स्थिति उत्पन्न होना मनपा प्रशासन की आपातकालीन तैयारियों और योजनाओं की कमी को दर्शाता है। नगरसेविका रितु चौबे ने कहा कि सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।ज्ञापन में प्रमुख मांगों...

समान काम, समान वेतन की मांग पर स्वास्थ्य कर्मियों का महा-अन्न त्याग आंदोलन शुरू...

Image
समान काम, समान वेतन की मांग पर स्वास्थ्य कर्मियों का महा-अन्न त्याग आंदोलन शुरू... 24 जुलाई से वसई-विरार मनपा मुख्यालय पर GNM, ANM सहित कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान... विरार : वसई-विरार शहर मनपा के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत GNM, ANM सहित विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार, 24 जुलाई से महा-अन्न त्याग आंदोलन शुरू कर दिया। आंदोलनकारी कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी जायज़ मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। आंदोलन में शामिल कर्मचारियों ने "समान काम, समान वेतन", नियमित सेवा शर्तों का लाभ, वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को न्याय देने की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से मनपा के स्वास्थ्य विभाग में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें समान कार्य करने के बावजूद अन्य कर्मचारियों की तुलना में कम वेतन और सुविधाएं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हो...

पेपर लीक : कार्रवाई से आगे, अब स्थायी समाधान की है जरूरत..

Image
पेपर लीक : कार्रवाई से आगे, अब स्थायी समाधान की है जरूरत.. इस विषय पर सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि पेपर किसने लीक किया, बल्कि यह है कि बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? जब लाखों युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तब एक पेपर लीक केवल परीक्षा को नहीं, बल्कि उनके विश्वास, मेहनत और भविष्य को भी प्रभावित करता है।  सरकार हर घटना के बाद जांच, गिरफ्तारियों और सख्त कानूनों की बात करती है। हाल के वर्षों में सार्वजनिक परीक्षाओं में अनियमितताओं को रोकने के लिए कानूनी प्रावधान भी मजबूत किए गए हैं। लेकिन यदि इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएं सामने आती हैं, तो यह स्पष्ट है कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी उतना ही आवश्यक है।  विपक्ष इन घटनाओं को लेकर सरकार को घेरता है, विरोध प्रदर्शन करता है और जवाबदेही की मांग उठाता है। लोकतंत्र में यह उसकी जिम्मेदारी भी है। किंतु केवल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से न तो छात्रों का भविष्य सुरक्षित होगा और न ही परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा लौटेगा। इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष दोनों को राजनीति से ...

नालासोपारा पूर्व के प्रभाग क्रमांक 8 वलई पाड़ा में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण, स्थानीय नगरसेवक की भूमिका पर उठे सवाल

Image
नालासोपारा पूर्व के प्रभाग क्रमांक 8 वलई पाड़ा में धड़ल्ले से जारी है अवैध निर्माण, स्थानीय नगरसेवक की भूमिका पर उठे सवाल नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व के प्रभाग क्रमांक 8 वलई पाड़ा में इन दिनों कथित रूप से अवैध निर्माण का सिलसिला लगातार जारी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना आवश्यक अनुमति के कई निर्माण कार्य खुलेआम किए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोकने के लिए न तो प्रभावी कार्रवाई दिखाई दे रही है और न ही जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर गंभीर नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभाग में कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य दिन-रात जारी हैं। निर्माण सामग्री खुलेआम पहुंचाई जा रही है और मजदूर लगातार काम कर रहे हैं, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों की नजर इस ओर क्यों नहीं पड़ रही है। नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र के स्थानीय नगरसेवक के नाक के नीचे यह पूरा खेल चल रहा है, लेकिन अवैध निर्माण को रोकने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही। इससे नगरसेवक की कार्यशैली और क्षेत्र में प्रशासनिक निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानक...

पालघर में मूसलाधार बारिश का कहर जारी, स्कूल-कॉलेज बंद

Image
पालघर में मूसलाधार बारिश का कहर जारी, स्कूल-कॉलेज बंद भारी से अत्यंत भारी वर्षा और तेज हवाओं का अलर्ट, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर पालघर : पालघर जिले में पिछले कई घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिले में भारी से अत्यंत भारी वर्षा तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने व्यापक सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं। लगातार हो रही वर्षा के कारण जिले की प्रमुख नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। विशेष रूप से डहाणू और तलासरी तालुकाओं में भारी बारिश के चलते स्थानीय नदियां उफान पर हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। खराब मौसम और संभावित खतरे को देखते हुए पालघर जिला कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एहतियात के तौर पर 23 जुलाई को जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में अ...

आषाढ़ी एकादशी पर नालासोपारा डिपो को मिलीं 5 नई एसटी बसें, यात्रियों को बड़ी राहत...

Image
आषाढ़ी एकादशी पर नालासोपारा डिपो को मिलीं 5 नई एसटी बसें, यात्रियों को बड़ी राहत... विधायक राजन नाईक के लगातार प्रयासों से मिली सफलता, शेष 5 बसें भी जल्द मिलने की उम्मीद... नालासोपारा  ( लालप्रताप सिंह) : आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर नालासोपारा एसटी डिपो को 5 नई राज्य परिवहन (एसटी) बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इन नई बसों के शामिल होने से वसई-विरार क्षेत्र से कोंकण सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से नालासोपारा डिपो में पुरानी और जर्जर बसों के कारण यात्रियों को लगातार असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजन नाईक ने राज्य सरकार से डिपो के लिए 20 नई एसटी बसें उपलब्ध कराने की लगातार मांग की थी। विधायक के प्रयासों के बाद राज्य सरकार ने पहले ही दो चरणों में 10 नई बसें उपलब्ध करा दी थीं। आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर वारी में जाने वाले वारकरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विधायक राजन नाईक ने शेष 10 बसें भी तत्काल उपलब्ध कराने की...

क्या छात्रों को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है.??

Image
क्या छात्रों को राजनीतिक हथियार बनाया जा रहा है.??  भारत का छात्र वर्ग देश की सबसे बड़ी बौद्धिक और सामाजिक शक्ति है। इतिहास गवाह है कि जब भी अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की आवश्यकता पड़ी, छात्रों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर समाज को नई दिशा दी। लेकिन आज एक गंभीर प्रश्न सामने खड़ा है - क्या छात्रों की ऊर्जा और भावनाओं का उपयोग राजनीतिक दल अपने-अपने हित साधने के लिए कर रहे हैं?? लोकतंत्र में विरोध और आंदोलन पूरी तरह वैध हैं। प्रत्येक नागरिक की तरह छात्रों को भी अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने का संवैधानिक अधिकार है। किंतु चिंता तब बढ़ जाती है, जब किसी भी छात्र आंदोलन पर राजनीतिक दलों की सक्रिय छाया दिखाई देने लगती है। यदि किसी आंदोलन का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं के समाधान से अधिक राजनीतिक लाभ प्राप्त करना बन जाए, तो उसके मूल उद्देश्य पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है। यह बात केवल विपक्ष तक सीमित नहीं है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, किसी भी दल द्वारा छात्रों का उपयोग राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। छात्रों को विचार देना राजनीति का हिस्सा हो सकता ह...

रसेल वाइपर के डंसने से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, विरार में दहशत का माहौल

Image
रसेल वाइपर के डंसने से 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, विरार में दहशत का माहौल इलाज के दौरान तोड़ा दम, विरार पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शुरू की जांच विरार :   विरार पूर्व के रायपाड़ा क्षेत्र में रसेल वाइपर (घोना सांप) के काटने से 62 वर्षीय एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान वसंत गनु पाटिल (62 वर्ष) , निवासी रायपाड़ा, विरार पूर्व के रूप में हुई है। घटना के बाद विरार पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वसंत गनु पाटिल को जहरीले रसेल वाइपर (घोना) सांप ने काट लिया था। परिजनों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण गहन उपचार शुरू किया। हालांकि उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर विरार पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया और घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं चिकित्सकीय अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएग...

मोरेगांव में एटीसी की बड़ी कार्रवाई: 4.82 करोड़ रुपये की कोकेन और एमडीएमए बरामद, नाइजीरियन महिला गिरफ्तार

Image
मोरेगांव में एटीसी की बड़ी कार्रवाई: 4.82 करोड़ रुपये की कोकेन और एमडीएमए बरामद, नाइजीरियन महिला गिरफ्तार विरार : मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की एंटी टेररिज्म सेल (एटीसी) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोरेगांव क्षेत्र में छापेमारी कर एक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 4.82 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद की हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एटीसी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मोरेगांव इलाके में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर ओमोरोगबे मेरिट एनाघेडे (26) नामक नाइजीरियन महिला को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 663 ग्राम कोकेन तथा 1.010 किलोग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद किया गया। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 4 करोड़ 82 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद ड्रग्स को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प...

नई पेंशन योजना : कर्मचारियों की असुरक्षा और व्यवस्था से उठते सवाल...??

Image
नई पेंशन योजना : कर्मचारियों की असुरक्षा और व्यवस्था से उठते सवाल...?? नई पेंशन योजना (एनपीएस) को लागू करते समय सरकार ने इसे भविष्य की वित्तीय स्थिरता और पेंशन व्यवस्था को टिकाऊ बनाने वाला सुधार बताया था। लेकिन वर्षों के अनुभव के बाद यह स्पष्ट होता जा रहा है कि इस योजना को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच असंतोष लगातार बढ़ रहा है। देशभर में कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग कर रहे हैं। यह केवल आर्थिक मुद्दा नहीं, बल्कि लाखों कर्मचारियों के भविष्य, सामाजिक सुरक्षा और शासन व्यवस्था से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। हर महीने कर्मचारियों के वेतन से नियमित रूप से अंशदान काटा जाता है और सरकार भी अपना निर्धारित अंशदान जोड़ती है। इस राशि का निवेश बाजार आधारित वित्तीय साधनों में किया जाता है। यहीं से कर्मचारियों की सबसे बड़ी चिंता शुरू होती है। अधिकांश कर्मचारियों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं होती कि उनकी मेहनत की कमाई किन क्षेत्रों में निवेश की जा रही है, उससे कितना लाभ या हानि हो रही है और भविष्य में उन्हें कितनी पेंशन मिलेगी। सेवानिवृत्ति के बाद जब अपेक्षा से कम पेंशन प्राप्त होती है,...

भारी बारिश के बीच प्रशासन सख्त: वसई, नायगांव और वालिव क्षेत्र के झरनों, समुद्र तटों व पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध

Image
भारी बारिश के बीच प्रशासन सख्त: वसई, नायगांव और वालिव क्षेत्र के झरनों, समुद्र तटों व पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंध संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर का आदेश, BNS की धारा 163 के तहत लागू हुई पाबंदियां वसई : लगातार हो रही भारी बारिश और प्राकृतिक स्थलों पर बढ़ते हादसों की आशंका को देखते हुए मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय ने एहतियाती कदम उठाते हुए महत्वपूर्ण प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत वसई, नायगांव और वालिव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी झरनों, समुद्र तटों तथा प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर आम नागरिकों के प्रवेश और अनावश्यक भीड़ पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण झरनों और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। तेज बहाव, फिसलन, ऊंची लहरों और जलभराव जैसी परिस्थितियों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। विशेष रूप से सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक इन स्थलों पर पहुंचत...

धानिव–पेल्हार में गरजा मनपा का बुल्डोजर, हजारों वर्गफुट अवैध निर्माण ध्वस्त..

Image
धानिव–पेल्हार में गरजा मनपा का बुल्डोजर, हजारों वर्गफुट अवैध निर्माण ध्वस्त.. लंबे समय बाद बड़ी कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में मचा हड़कंप, कई निर्माण अब भी कार्रवाई की जद में... नालासोपारा : वसई-विरार शहर महानगरपालिका के प्रभाग समिति 'एफ' अंतर्गत धानिव–पेल्हार क्षेत्र में मंगलवार को मनपा प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर चलाया। इस अभियान के दौरान कई हजार वर्गफुट क्षेत्र में बने कथित अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी पुलिस बंदोबस्त तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। मनपा की इस कार्रवाई से लंबे समय से बिना अनुमति निर्माण कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि नगर नियोजन नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान बुल्डोजर की मदद से कई पक्के और कच्चे निर्माण हटाए गए। मनपा अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी की और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई को अं...

विरार पूर्व के कुंभार पाड़ा में अवैध निर्माण पर उठे सवाल, दबंगई, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण के आरोप ; सह आयुक्ता अश्विनी मोरे की ईमानदारी पर भी उठ रहा है सवाल..

Image
विरार पूर्व के कुंभार पाड़ा में अवैध निर्माण पर उठे सवाल, दबंगई, भ्रष्टाचार और राजनीतिक संरक्षण के आरोप ; सह आयुक्ता अश्विनी मोरे की ईमानदारी पर भी उठ रहा है सवाल.. विरार : विरार पूर्व के कुंभार पाड़ा क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण को लेकर एक बार पुनः वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दबंगई, भ्रष्टाचार और राजनीतिक रसूख के बल पर पिछले 3 दिन में अवैध निर्माण खड़ा कर दिया गया, जबकि संबंधित विभाग समय रहते प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा। आरोप है कि निर्माण कार्य की जानकारी मनपा के संबंधित अधिकारियों तक पहले से पहुंचाई गई थी, इसके बावजूद समय पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई की जाती, तो निर्माण को आगे बढ़ने से रोका जा सकता था। अब निर्माण पूरा होने पर अवैध निर्माणकर्ता का मनोबल दुगुना हो गया है। वह लोगों को मनपा अधिकारियों पर अपने वर्चस्व की डींग हांक रहा है। इससे मनपा प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। नागरिको...

वसई-विरार में 250 करोड़ के मल्टी स्पेशालिटी अस्पताल का निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र..

Image
वसई-विरार में 250 करोड़ के मल्टी स्पेशालिटी अस्पताल का निर्माण तत्काल शुरू करने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र.. परिवर्तन फाउंडेशन के सचिव शिवप्रताप सिंह सोमवंशी ने अचोले स्थित प्रस्तावित अस्पताल परियोजना में देरी पर जताई चिंता, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कि की मांग वसई :   वसई-विरार शहर के नागरिकों को आधुनिक एवं सस्ती सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर परिवर्तन फाउंडेशन के सचिव शिवप्रताप सिंह सोमवंशी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा है। पत्र में आचोले गांव के सर्वे क्रमांक-6 स्थित प्रस्तावित 250 करोड़ रुपये के बहुविशेषज्ञ (मल्टी स्पेशालिटी) अस्पताल का निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि वसई-विरार की आबादी 35 लाख से अधिक हो चुकी है, लेकिन आज भी शहर में उच्च स्तरीय सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। मुख्यमंत्री द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व इस अस्पताल परियोजना को मंजूरी देने के साथ 25 करोड़ रुपये की प्रारंभिक निधि भी उपलब्ध कराई गई थी। अस्पताल निर्माण के लिए आचोले स्थित भूमि भी निःशुल्क ...

BMC में 500 वर्ग फुट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट, तो VVCMC में बढ़ोतरी क्यों? – मनोज बारोट

Image
BMC में 500 वर्ग फुट तक के घरों को प्रॉपर्टी टैक्स से छूट, तो VVCMC में बढ़ोतरी क्यों? – मनोज बारोट नालासोपारा :  बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा 500 वर्ग फुट (46.45 वर्ग मीटर) तक के कार्पेट एरिया वाले आवासीय घरों को संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) से छूट दिए जाने के बाद अब वसई-विरार शहर महानगरपालिका (VVCMC) की कर नीति पर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा नेता मनोज बारोट ने आरोप लगाया है कि जहां मुंबई में आम नागरिकों को राहत दी जा रही है, वहीं वसई-विरार के नागरिकों पर संपत्ति कर का अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। मनोज बारोट ने कहा कि वसई-विरार शहर में बड़ी संख्या में मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवार निवास करते हैं। ऐसे परिवार पहले से ही महंगाई, बिजली-पानी के बढ़ते बिल और अन्य आवश्यक खर्चों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद महानगरपालिका द्वारा संपत्ति कर में बढ़ोतरी करना आम नागरिकों के हितों के विपरीत है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब BMC जैसी देश की सबसे बड़ी और आर्थिक रूप से सक्षम महानगरपालिका 500 वर्ग फुट तक के घरों को कर में राहत दे सकती है, तो VVCMC ऐसा कदम क्यों नहीं उठा सकती? उनका ...

महाराष्ट्र में फिर तेज होगी बारिश, मुंबई-ठाणे-रायगढ़ और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट....

Image
बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर : महाराष्ट्र में फिर तेज होगी बारिश, मुंबई-ठाणे-रायगढ़ और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट.... मुंबई : बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के डिप्रेशन में बदलने के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट, जबकि पालघर जिले के लिए मंगलवार और बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है, जिसका प्रभाव धीरे-धीरे मध्य भारत होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंच गया है। इसके चलते राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। डिप्रेशन का असर जालना, परभणी, छत्रपति संभाजीनगर, हिंगोली, जलगांव सहित कोंकण क्षेत्र तक महसूस किया जा रहा है। मुंबई महानगर क्षेत्र में बढ़ेगा बारिश का दौर सोमवार को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बा...

15 दिन भी नहीं टिक पाया पैच वर्क, नालासोपारा की सड़क फिर हुई जर्जर..

Image
15 दिन भी नहीं टिक पाया पैच वर्क, नालासोपारा की सड़क फिर हुई जर्जर.. विवेक तिवारी ने मनपा की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, गुणवत्ता जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की कि मांग.. नालासोपारा: बरसात शुरू होते ही नालासोपारा की सड़कों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आ गई है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ ही दिन पहले नगर निगम द्वारा सड़क पर किया गया पैच वर्क 15 दिन भी नहीं टिक पाया और सड़क दोबारा गड्ढों में तब्दील हो गई। इससे वाहन चालकों, दोपहिया सवारों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता विवेक तिवारी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये सड़क मरम्मत के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन कार्य इतने निम्न स्तर के हैं कि पहली ही बारिश में सड़कें फिर से उखड़ जाती हैं।  विवेक तिवारी ने कहा कि यदि पैच वर्क निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप किया गया होता, तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती। उन्हो...

शिक्षा का बाजारीकरण : आखिर कब तक बिकेगा बच्चों का भविष्य..??

Image
शिक्षा का बाजारीकरण : आखिर कब तक बिकेगा बच्चों का भविष्य..?? लालप्रताप सिंह (कार्यकारी संपादक : सा. यशोमणि) किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत उसके प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि उसके शिक्षित और जागरूक नागरिक होते हैं। यही कारण है कि दुनिया के विकसित देशों ने शिक्षा को सबसे बड़ा निवेश माना है। दुर्भाग्य से भारत में शिक्षा का स्वरूप धीरे-धीरे सेवा से व्यवसाय में बदलता दिखाई दे रहा है। आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने के लिए अभिभावकों को भारी-भरकम फीस, विभिन्न शुल्कों और अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह सवाल स्वाभाविक है कि क्या शिक्षा अब केवल संपन्न वर्ग का अधिकार बनकर रह जाएगी.??  सरकारी विद्यालयों की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय रही है। अनेक स्थानों पर भवन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं और शिक्षकों की कमी जैसी समस्याएं आज भी मौजूद हैं। दूसरी ओर निजी विद्यालय आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वातावरण के नाम पर लगातार फीस बढ़ाते जा रहे हैं। मध्यम और निम्न आय वर्ग का परिवार अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कर्ज लेने तक को मजबूर हो जाता है। शिक्षा का यह बढ़ता आर...