बार-बार जलापूर्ति बाधित होने पर नगरसेविका रितु सचिन चौबे द्वारा मनपा आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन...

बार-बार जलापूर्ति बाधित होने पर नगरसेविका का मनपा आयुक्त को ज्ञापन...

बारिश के दौरान पानी संकट पर स्थायी समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी...

नालासोपारा : वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के दौरान बार-बार बाधित हो रही जलापूर्ति और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में प्रभाग क्रमांक 15 की नगरसेविका रितु सचिन चौबे ने नगरसेवक योगेश सिंह के साथ शुक्रवार को मनपा आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि मूसलाधार बारिश और तेज़ हवाओं के कारण सूर्या जलापूर्ति योजना सहित महानगरपालिका की विभिन्न जल योजनाएं ठप हो गईं, जिससे लगातार तीन दिनों तक वसई-विरार के लाखों नागरिकों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष मानसून में ऐसी स्थिति उत्पन्न होना मनपा प्रशासन की आपातकालीन तैयारियों और योजनाओं की कमी को दर्शाता है। नगरसेविका रितु चौबे ने कहा कि सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नागरिकों का मौलिक अधिकार है। इसे ध्यान में रखते हुए उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।ज्ञापन में प्रमुख मांगों के तहत सभी पंपिंग स्टेशनों एवं जलशुद्धीकरण केंद्रों पर उच्च क्षमता वाले डीजल जनरेटर (डीजी सेट) तथा वैकल्पिक बिजली व्यवस्था तत्काल स्थापित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा आपातकालीन स्थिति में प्रभावित नागरिकों को निशुल्क पानी के टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। नगरसेविका ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस विषय पर शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में अब मनपा प्रशासन की अगली कार्रवाई पर शहरवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

वसई विरार शहर मनपा चुनाव में दिग्गज नेताओं की हार राजनीतिक गलियारों में मचा दी है हलचल