वसई विरार शहर मे एक बार फिर टैंकर ने ले ली तीन लोगों की जान
वसई विरार शहर मे एक बार फिर टैंकर ने ले ली तीन लोगों की जान विरार : वसई विरार शहर मे आए दिन टैंकर की चपेट में आने से लोगों को अपनी जान गवानी पड़ती है जिसके बावजूद स्थानीय प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। टैंकर व टैंकर चालकों पर कोई कार्यवाई नही की जाती है। बताया जाता है कि शहर मे कई अवैध टैंकर दौड़ाए जा रहे है और इन टैंकरों के चालक हमेशा नशे मे धुत्त रहते है। जिसका खामियाजा आम बेगुनाह इंसान को अपनी जान गंवा कर भरना पड़ रहा है। इसी क्रम मे मंगलवार की सुबह विरार पूर्व स्थित भातपाड़ा में पानी के तेज रफ्तार टैंकर ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। विरार निवासी 32 वर्षीय योगेश शामराव मढ़वी मंगलवार सुबह अपनी मां सुनीता मढ़वी (60) और बेटी वेदा ( 7 ) के साथ बाजार गए थे. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। वह विरार के भातपाड़ा जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोपहिया वाहन चालक योगेश शामराव मढवी और उनके पीछे बैठी उनकी मां सुनीता शामराव मढवी की मौके पर ही मौत हो गई। उसके स...