Posts

Showing posts from November, 2026

औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में आग की घटनाओं का बढ़ता खतरा : वसई, विरार और नालासोपारा में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

Image
औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में आग की घटनाओं का बढ़ता खतरा : वसई, विरार और नालासोपारा में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल गोदामों और औद्योगिक परिसरों में बार-बार आग लगने से लाखों का नुकसान ; आखिर हादसों के बाद ही क्यों जागता है प्रशासन? लालप्रताप सिंह (कार्यकारी संपादक : सा.यशोमणि)  वसई-विरार : वसई-विरार शहर के औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। विशेष रूप से वसई, विरार और नालासोपारा के औद्योगिक परिसरों, गोदामों, व्यावसायिक इमारतों तथा छोटे-बड़े कारखानों में बार-बार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन हादसों में जहां लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो जाती है, वहीं कामगारों, कर्मचारियों और आसपास रहने वाले नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। आग लगने की कई घटनाओं में शॉर्ट सर्किट, विद्युत उपकरणों में खराबी, ज्वलनशील सामग्री का अनुचित भंडारण तथा सुरक्षा नियमों की अनदेखी जैसी आशंकाएं सामने आती हैं। ऐसे में शहर की अग्निशमन और औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था की कार्यक्षमता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों...

नालासोपारा पूर्व के श्रीराम नगर में आधी रात को हिंसा का तांडव!

Image
नालासोपारा पूर्व के श्रीराम नगर में आधी रात को हिंसा का तांडव! करीब 150 लोगों की भीड़ ने तलवारों और कोयतों से घरों पर किया हमला, दहशत में घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे परिवार नागरिकों में भय का माहौल, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय से उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व के श्रीराम नगर इलाके में मध्यरात्रि के दौरान कथित तौर पर करीब 150 लोगों की उग्र भीड़ द्वारा तलवारों और कोयतों जैसे घातक हथियारों से घरों पर हमला किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। अचानक हुए इस हिंसक घटनाक्रम के बाद स्थानीय निवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है। हालात ऐसे बन गए कि अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए कई लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्यरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में लोग हथियारों के साथ श्रीराम नगर इलाके में पहुंचे और कथित तौर पर वहां स्थित घरों को निशाना बनाते हुए हमला किया। भीड़ के पास तलवार और कोयते जैसे धारदार हथियार होने ...