क्या वसई विरार शहर में गड्ढे युक्त सड़कों से ही होगा बप्पा का आगमन..??
वसई विरार शहर में क्या गड्ढों के बीच होगा बप्पा का आगमन..?? वसई ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मे बरसात के चलते सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है, जिसपर पैदल चलना तो मुश्किल है ही साथ ही साथ यदि वाहन चालक सावधानी पूर्वक न चले तो वह काल के गाल मे समा जाएं किंतु मनपा अधिकारियों को उससे कुछ लेना देना नही है उन्हें तो सिर्फ और सिर्फ शहर मे धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों के नजराने ही दिखाई देते हैं। बता दें कि हिंदुओं के आस्था का पर्व गणेशोत्सव जल्द ही प्रारंभ होनेवाला है। किंतु अब तक वसई विरार शहर की सड़कें जश की तश गड्ढे युक्त बनी हुई है। इन सड़कों से होकर गणेश भक्तों को श्री गणेश की प्रतिमा को घर व मंडल तक ले जाने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सड़क पर हुए बड़े बड़े गड्ढों के चलते श्री गणेश प्रतिमा के खंडित होने की भी आशंका बनी हुई है किंतु मनपा प्रशासन अभी तक कुंभकर्णी नींद मे सो रही है। स्थानिकों मे यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आख़िर इस प्रकार के गड्ढे युक्त सड़कों से बप्पा को मंडल व घर तक कैसे ले जाया जाएगा..?? ज्ञात हो कि वसई विरार शहर मे कोरोना के चलते मनपा चुनाव न होने की...