Posts

Showing posts with the label उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का हुआ आगाज, चुनावी हलचल हुई तेज

Image
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का  हुआ आगाज, चुनावी हलचल हुई तेज  जौनपुर : उत्तर प्रदेश के 2022 विधानसभा चुनाव में किस दल के पक्ष में कैसा समीकरण बनेगा यह तो आने वाला समय ही तय करेगा, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने के लिए बेताब है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपनी सत्ता को बरकरार रखना चाहती हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी अपने मूल मतदाताओं के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है । रही कांग्रेस की बात तो वह प्रियंका गांधी के चेहरे को सामने रखकर यूपी की सियासत का आगाज किया है । अब देखना यह होगा कि 2022 में यूपी का ताज किसके माथे पर सजता है । फिलहाल राजनीतिक दल किसे टिकट देंगे किसे नही, किस विधायक का पत्ता साफ होगा कौन सा नया चेहरा जनमानस के सामने पार्टियां उतारेगी जल्द ही साफ हो जाएगा।टिकट पाने की होड़ को लेकर सभी दलों के नेता असमंजस में हैं, जिसके चलते चुनावी हलचल फिलहाल जोर नही पकड़ पाई है ।  यूपी की जौनपुर विधानसभा में बीजेपी बनाम कांग्रेस सहित सपा, बसपा की लड़ाई होगी । इस सीट पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक हैं ।  कौन कब रहा विधायक 2017 में ज...