Posts

Showing posts from October, 2026

नालासोपारा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, पानी से भरे टैंकर ने कई वाहनों को मारी टक्कर...कई लोग घायल

Image
नालासोपारा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, पानी से भरे टैंकर ने कई वाहनों को मारी टक्कर.... हादसे में कई लोग घायल, फ्लाईओवर पर मची अफरा-तफरी; यातायात व्यवस्था प्रभावित नालासोपारा :  नालासोपारा पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले फ्लाईओवर ब्रिज पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पानी से भरे एक टैंकर ने नियंत्रण खोकर फ्लाईओवर पर चल रहे कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इसी दौरान पानी से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया और उसने एक के बाद एक कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा संबंधित आपातकालीन दल मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाए जाने की जानकारी है। सड़क पर बिखर...

समाजसेवा के लिए प्रतिक सिंह को मिला ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड’

Image
समाजसेवा के लिए प्रतिक सिंह को मिला ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड’ कृष्णा चौहान फाउंडेशन ने किया सम्मानित, समाज के प्रति जिम्मेदारी और मजबूत करने का लिया संकल्प मुंबई :  अंधेरी पश्चिम स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में समाजसेवक प्रतिक सिंह को उनके सामाजिक कार्यों के लिए ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कृष्णा चौहान फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह , जिन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाई है, प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन तथा प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल की विशेष उपस्थिति रही। प्रतिक सिंह को इन गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों से सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रतिक सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उनके सामाजिक कार्यों की सराहना के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह केवल एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा है।”  उन्ह...

नाट्यगृह और क्रीड़ा संकुल के उद्घाटन पर सियासी संग्राम, मनपा आयुक्त को आज रात तक का अल्टीमेटम... विरोधी पक्षनेता ने दी चेतावनी

Image
नाट्यगृह और क्रीड़ा संकुल के उद्घाटन पर सियासी संग्राम, मनपा आयुक्त को आज रात तक का अल्टीमेटम... विरोधी पक्षनेता ने दी चेतावनी; आचोले नाट्यगृह और बोळींज क्रीड़ा संकुल के उद्घाटन को लेकर विवाद वसई : वसई-विरार शहर महानगरपालिका एवं शासन के सार्वजनिक निधि से निर्मित आचोले स्थित नाट्यगृह और बोळींज स्थित क्रीड़ा संकुल के उद्घाटन को लेकर प्रशासन और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। महानगरपालिका के विरोधी पक्षनेता ने आयुक्त से शुक्रवार, 2 अक्टूबर की रात तक इस पूरे मामले में महानगरपालिका की अधिकृत भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही समाधानकारक खुलासा अथवा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार, 3 अक्टूबर को भाजपा की ओर से लोकप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की मौजूदगी में दोनों सार्वजनिक वास्तुओं के लोकार्पण को लेकर आगे की भूमिका तय करने की चेतावनी दी है। विरोधी पक्षनेता के अनुसार, आचोले का नाट्यगृह पिछले करीब 12 वर्षों से तथा बोळींज का क्रीड़ा संकुल करीब 9 वर्षों से लंबित था। इन दोनों परियोजनाओं का काम पूरा कर उन्हें नागरिकों के लिए उपलब्ध कराने के लिए भाजपा के विधायक रा...

तुंगारफाटा में कथित अवैध निर्माण पर सवाल, मनपा की कार्रवाई पर उठी उंगली...

Image
तुंगारफाटा में कथित अवैध निर्माण पर सवाल, मनपा की कार्रवाई पर उठी उंगली गिदराई पाड़ा में करीब 2,000 वर्गफीट निर्माण का आरोप; पर्यावरणीय नुकसान और प्रशासनिक निष्क्रियता को लेकर उठे सवाल वसई : वसई-विरार शहर मनपा प्रभाग समिति ‘जी’ के अंतर्गत तुंगारफाटा स्थित गिदराई पाड़ा, शनि मंदिर के पास मंगलमूर्ति सोसाइटी से सटे क्षेत्र में करीब 2,000 वर्गफीट में कथित अनधिकृत निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे आरोपों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान मनपा के निर्धारित नियमों और पर्यावरण संबंधी प्रावधानों की अनदेखी की गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि संबंधित स्थल पर निर्माण कार्य को लेकर पहले से चर्चा और शिकायतें होने के बावजूद अब तक मनपा प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है। इससे अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ मनपा की कार्रवाई की प्रक्रिया और उसकी प्रभावशीलता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। निर्माण को लेकर कई सवाल आरोप है कि उक्त परिसर में करीब 2,000 वर्गफीट क्षेत्र में निर्माण कार्य को अंजाम दिया गया है। निर्माण के लिए आवश्यक अनुमति, मंजूर नक्शा, ज...

सड़क किनारे खड़े वाहन और वीआईपी आवाजाही बनी जाम की वजह, वसई-विरार में यातायात व्यवस्था पर उठ रहे सवाल...

Image
सड़क किनारे खड़े वाहन और वीआईपी आवाजाही बनी जाम की वजह, वसई-विरार में यातायात व्यवस्था पर उठ रहे सवाल... रोजमर्रा के सफर में नागरिकों को परेशानी; पार्किंग, सड़क क्षमता और यातायात नियंत्रण के स्थायी समाधान की मांग वसई-विरार : वसई-विरार शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बीच सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों और विभिन्न अवसरों पर होने वाली वीआईपी आवाजाही के कारण लगने वाले जाम को लेकर नागरिकों में नाराजगी और चर्चा बढ़ रही है। शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम होने से वाहनों की रफ्तार प्रभावित होती है और कई बार कुछ ही दूरी तय करने में वाहन चालकों को काफी समय लग जाता है। शहर की आबादी और वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ यातायात व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में सड़क किनारे पार्किंग, ऑटो-रिक्शा की कतारें, सामान लोड-अनलोड करने वाले वाहन तथा मुख्य मार्गों पर अस्थायी रूप से खड़े किए जाने वाले निजी वाहनों का मुद्दा नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। सड़क पार्किंग से घट रही मार्ग की क्षमता नागरिकों का कहना है कि कई प्रमुख स...

वसई पूर्व में इलाज के बाद 8 वर्षीय बच्ची की मौत, कथित बोगस डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज....

Image
इलाज के बाद 8 वर्षीय बच्ची की मौत, कथित बोगस डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज.... वसई पूर्व के भोयदापाड़ा की घटना से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल ; पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण वसई : वसई-विरार क्षेत्र में कथित रूप से अनधिकृत तरीके से चिकित्सा उपचार किए जाने के बाद 8 वर्षीय बच्ची की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। वसई पूर्व के भोयदापाड़ा निवासी बच्ची को उल्टी की शिकायत के बाद राजावली के एक निजी क्लिनिक में ले जाया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां उपचार के दौरान गोलियां देने के साथ दो इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ी और अगले दिन उसकी मौत हो गई। मामले में वसई-विरार शहर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर वालीव पुलिस ने संबंधित चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उल्टी की शिकायत पर क्लिनिक ले जाया गया जानकारी के मुताबिक, भोयदापाड़ा निवासी मरियम मोहम्मद अंसारी (8) को 28 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे उल्टियां शुरू हुईं। बच्ची की हालत को देखते हुए उसकी मां उसे राजावली, पालनगर स्थित राहुल क्लिनिक लेकर पहुंचीं। वहां कथित तौर पर धूपचंद निषाद (42...