तुलसी रिसॉर्ट में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, भाजपा महिला सरपंच के पति गिरफ्तार

तुलसी रिसॉर्ट में हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप, भाजपा महिला सरपंच के पति गिरफ्तार

विरार : विरार के निकट वसई तालुका के कळंब स्थित तुलसी रिसॉर्ट में हुई हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि भिवंडी तालुका के कवाड खुर्द ग्राम पंचायत की वर्तमान भाजपा महिला सरपंच के पति संदेश गुरव ने शराब के नशे में अवैध देसी पिस्तौल (कट्टा) से हवा में गोली चला दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात तुलसी रिसॉर्ट में एक पार्टी चल रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे रिसॉर्ट में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अर्नाला सागरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रारंभिक पूछताछ में संबंधित लोगों ने गोलीबारी होने से इनकार किया, लेकिन घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस जांच में स्पष्ट हो गया कि हवाई फायरिंग की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू की।


अर्नाला सागरी पुलिस ने आरोपी संदेश गुरव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध देसी पिस्तौल कहां से आई, इसे किसने उपलब्ध कराया और क्या इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अवैध हथियारों की उपलब्धता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा