नालासोपारा में एम.डी. ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, ₹1.02 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त..
नालासोपारा में एम.डी. ड्रग्स के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, ₹1.02 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त..
नालासोपारा : तुुलिंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नालासोपारा पूर्व क्षेत्र से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 2 किलो 56 ग्राम एम.डी. (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹1,02,57,000 बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर जीवदानी अपार्टमेंट, मोरेगांव तालाब के समीप, विरार रोड, नालासोपारा पूर्व में छापेमारी की गई। इस दौरान दो विदेशी नागरिकों के पास से बड़ी मात्रा में एम.डी. ड्रग्स बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जस्टिन उसिफो (53 वर्ष) तथा माइकल ग्रेस (26 वर्ष), दोनों मूल निवासी नाइजीरिया, के रूप में हुई है।इस मामले में तुलिंज पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं तथा इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 एवं भारतीय न्याय संहिता, 2023 की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिकों द्वारा भारत में रहने संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। यदि दस्तावेजों में कोई अनियमितता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर एवं सहायक पुलिस आयुक्त नितीन गीते के मार्गदर्शन में तुलिंज पुलिस थाने की टीम ने की। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक राहुल फड कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment