नव विवाहिता को आत्महत्या करने को मजबूर करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
नव विवाहिता को आत्महत्या करने को मजबूर करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस को चकमा दे रहा मुख्य आरोपी मुंबई : नव विवाहिता अस्मिता मिश्र को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले ससुराल पक्ष के 5 लोगों को काशीमीरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वह पुलिस को लगातार चकमा दे रहा है।समाजसेवी एवं मृतक के पिता डॉ अमर मिश्र व्दारा काशीमीरा पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार अस्मिता की शादी 12 नवंबर 2021 को हुई थी ,लेकिन गौना मई माह में हुआ था। डॉ अमर मिश्र ने 35 लाख नगद एवं गहने भी दिए थे। शुरू में अभय और अस्मिता में सब कुछ ठीक से चल रहा था। लेकिन धीरे धीरे दोनों में पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। अभय कोई काम नहीं करता था। दिन भर घर में ही रहता था। अस्मिता किसी कम्पनी में सर्विस करती थी। इसलिए घर का पूरा खर्च इसी के ऊपर आ गया। बढ़ता खर्च और आय कम दोनों के बीच के विवाद का कारण बनता गया। इसी दौरान अभय मायके से पैसा लाने के लिए अस्मिता पर दबाव बनाने लगा। विवाद को शांत करने के लिए डॉ अमर मिश्र कई बार पैसे दिए। इससे ससुराल वालों की पैसे की हव...