Posts

Showing posts with the label #vvcmc

मनपा अधिकारियों के निकम्मेपन के चलते हादसों को दावत दे रहे हैं खुले गटर

Image
मनपा अधिकारियों के निकम्मेपन के चलते हादसों को दावत दे रहे हैं खुले गटर मनपा अधिकारी मशगूल हैं भ्र्ष्टाचार की मलाई चाटने में तो कहां से होगा जनसमस्या का निवारण..?? नालासोपारा ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा कार्यक्षेत्र में खुले गटर व चेंबर के चलते आए दिन हादसें होते रहते हैं बावजूद इसके मनपा अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोते रहते हैं। उन्हें आम जनता की समस्या से कुछ लेना देना नही है। जब ज्यादा कुछ हंगामा होगा तो निःकृष्ट दर्जे का मटेरियल उपयोग में लाते हुए वह काम कर देंगे तथा कुछ दिन बाद वह फिर से ज्यों का त्यों..?? अर्थात मनपा अधिकारी भ्र्ष्टाचार करने में कहीं से भी कोई कसर नही छोड़ना चाहते हैं चाहे वह रोड़, रास्ता, गटर हो या फिर अवैध बांधकाम..?? सभी जगहों से भ्र्ष्टाचार की मलाई चाट ही लेते हैं..?? बता दें कि वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति ड कार्यक्षेत्र अंतर्गत गाला नगर, शिर्डी नगर , बाबुल पाडा व अम्बावाड़ी में गत कई महीनों से गटर के ढक्कन टूटे फूटे अवस्था मे है अथवा गायब हैं जिसकी मनपा में शिकायत भी की गई है किंतु मनपा अधिकारी फिलहाल अभी किसी अप्रिय घटना के घटित होने का इंतज़ार ...

वसई विरार मनपा के भ्रष्ट कारोबार की सीएजी द्वारा की जाए विशेष ऑडिट - मनोज बारोट

Image
वसई विरार मनपा के भ्रष्ट कारोबार की सीएजी द्वारा की जाए विशेष ऑडिट - मनोज बारोट वसई : लोकसभा प्रवास योजना के तहत केंद्रीय आदिवासी कल्याण राज्यमंत्री बिश्वेश्वर टुडू पालघर जिले के 3 दिवसीय दौरे पर आए थे , इस दौरान केंद्रीय मंत्री को पालघर जिले की अनेक समस्याओं के निवेदन प्राप्त हुए है , इस दौरान भाजपा वसई विरार जिला उपाध्यक्ष मनोज बारोट ने वसई विरार महानगरपालिका के भ्रष्ट कारोबार की भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक ( सीएजी ) द्वारा विशेष ऑडिट करवाने की मांग की है। बारोट ने अपने निवेदन में बताया है कि महानगरपालिका की स्थापन होकर 13 साल हुए , इन 13 सालो में विकास कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार से मनपा को प्रति वर्ष करोड़ों रुपये की निधि प्राप्त होती है , फिर भी तालुका की तकरीबन 30 लाख जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मनपा प्रदूषण नियंत्रण कक्ष को प्रतिदिन 10 लाख से अधिक का दंड चुका रही है, लेकिन 15 वे वित्त आयोग के तहत केंद्र सरकार से प्राप्त रु 64 करोड़ में से 62 करोड़ दो साल से तिजोरी में पड़े है।अमृत योजना के तहत करोड़ो रुपए से जल कुंभ तो बनाए , वो मरम्मत करने योग्य हो ग...