Posts

Showing posts from September, 2026

नालासोपारा पूर्व में परिवहन सुविधा का संकट, सोपारा फाटा–धानीव बाग–धानीव गांव–वाकनपाड़ा मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग....

Image
नालासोपारा पूर्व में परिवहन सुविधा का संकट.... सोपारा फाटा–धानीव बाग–धानीव गांव–वाकनपाड़ा मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग.... नालासोपारा : नालासोपारा फाटा, धानीव बाग, धानीव गांव और वाकनपाड़ा क्षेत्र के नागरिकों को पिछले कई दिनों से सार्वजनिक परिवहन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से सुबह नौकरी के लिए निकलने वाले नागरिकों तथा स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और शाम के समय घर लौटने वाले यात्रियों को ऑटो रिक्शा की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए बहुजन विकास आघाड़ी, प्रभाग क्रमांक 8 के नगरसेवक पंकज पाटिल और सचिन देसाई ने वसई-विरार शहर महानगरपालिका के परिवहन प्रबंधक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को लेकर परिवहन विभाग को ज्ञापन सौंपा और तत्काल अतिरिक्त सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। ऑटो नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी नगरसेवकों ने बताया कि सुबह के व्यस्त समय में नौकरीपेशा नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी स्कूल और कॉलेज...