अपवा की जिलास्तरीय बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुयी चर्चा
अपवा की जिलास्तरीय बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर हुयी चर्चा बैठक में जिलास्तरीय कमिटी का हुआ विस्तार हाजीपुर/राजापाकर : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में अखंड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन वैशाली का जिला स्तरीय बैठक आयोजित किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया जबकि संचालन जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार ने किया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कालेश्वर कुमार ने कहा कि हम सभी पत्रकार अनेकों तरह के मुसीबतों को झेल कर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं परंतु पत्रकारों के हितों की चिंता न शासन को है नाहीं प्रशासन को है । इसलिए संगठन ही एक ऐसा माध्यम है जिसके बलबूते पर हम अपनी मांगों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने में सक्षम होते हैं। सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अनिल कुमार मितभाषी ने कहा कि संघ में बल होता है और हम सभी को संगठित होना चाहिए । वही प्रदेश उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा की भले ही हम सब अलग-अलग बैनर के संवाददाता हो सकते हैं परंतु हम सभी पत...