Posts

Showing posts with the label #DigitalYashomani

ठाणे से बोरीवली तक का सफ़र होगा सिर्फ 15 मिनट मे तय

Image
ठाणे से बोरीवली तक का सफ़र होगा सिर्फ 15 मिनट मे तय मुंबई : महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की देखरेख में ठाणे और बोरीवली को जोड़ने वाली एक भूमिगत सड़क बनाने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 11,235.43 करोड़ रुपये है और ठाणे-बोरीवली को जोड़ने वाली जुड़वां सुरंग यात्रियों के लिए तेजी से यात्रा करेगी, साथ ही घोड़बंदर रोड पर वर्तमान यातायात की भीड़ को कम करेगी। मार्ग में संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के नीचे 10.25 किलोमीटर लंबी दो तीन-लेन सुरंगों के साथ 11.8 किलोमीटर लंबी कनेक्टिंग रोड होगी, जो ठाणे में टिकुजी-नी-वाड़ी से बोरीवली में पश्चिमी एक्सप्रेसवे तक चलती है। यह देखते हुए कि सुरंग संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरेगी, MSRDC ने पार्क के जानवरों और वनस्पतियों के जीवन को परेशान करने से बचने के लिए सुरंग खोदने वाली मशीनरी का उपयोग करके पार्क की जैव विविधता को नुकसान पहुंचाने से बचने के लिए विशेष सावधानी बरती है। ठाणे-बोरीवली सुरंग के लिए संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के भीतर 16.54 हेक्टेयर निजी भूमि और 40.46 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग को किया गया बहाल

Image
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भूस्खलन के कारण अवरुद्ध मार्ग को किया गया बहाल मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर पुणे की तरफ जाने वाली बोरघाट स्थान पर भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसके बाद इस भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया। हालांकि, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भारी ट्रैफिक को तुरंत बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया। सड़क के 39 किमी वाले स्थान पर यह भूस्खलन हुआ था। यह घटना रात करीब 9.45 बजे की है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल सड़क को साफ करने का काम चल रहा है और ट्रैफिक को धीमी गति से शुरू किया गया है। समाचार लिखे जाने तक सड़क मार्ग का एक लेन में यातायात आवागमन शुरू हो गया था। बता दें कि मानसून में अक्सर मुंबई- पुणे हाइवे पर भूस्खलन की खबरें आती रहती हैं, कभी कभी यह हादसों का भी कारण बन जाती हैं।

अंध विद्यालय को बंद करने की साजिश के विरोध में साझा संस्कृति मंच के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

Image
अंध विद्यालय को बंद करने की साजिश के विरोध में साझा संस्कृति मंच के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन  जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को 4 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया  जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन प्रेषित  वाराणसी ( राजकुमार गुप्ता ) : श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय दुर्गाकुंड के ठीक सामने स्थित है। हनुमान प्रसाद पोद्दार सेवा समिति ट्रस्ट विद्यालय को संचालित करता है। ट्रस्ट के सर्वेसर्वा बनारस के प्रसिद्ध पूंजीपति किशन जालान हैं। यह विद्यालय 1972 में बन कर के तैयार हुआ और 1984/92 में क्रमशः इसे दसवीं और बारहवीं के लिए सरकारी मान्यता भी प्राप्त हुई। यह पूर्वाचल का सबसे बड़ा अंधविद्यालय है, यहां 250 विद्यार्थियों के पठन पाठन की आवासीय व्यवस्था है। केवल उ०प्र० ही नही बल्कि बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, असम आदि राज्यों से भी दृष्टिहीन छात्र यहां पढ़ने आतें हैं। जालान ग्रुप के नेतृत्व में फरवरी 2019 में फैसला लिया गया कि श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय ट्रस्ट को बंद किया जाए। उन्होंने 16 मार्च 2019 को फैसला किया कि नौवीं से बारहवीं कक्षा तक बंद कर देना चाहिए।...

आराजी लाईन ब्लॉक प्रमुख ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Image
आराजी लाईन ब्लॉक प्रमुख ने ली पद और गोपनीयता की शपथ शपथ ग्रहण कर ब्लॉक प्रमुख ने संभाला कार्यभार वाराणसी : रोहनियां  ( राजकुमार गुप्ता ) : आराजी लाईन विकास खंड सभागार में मंगलवार को निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सहित सभी बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने शासन की मंशा के अनुरूप क्षेत्र का विकास कराने का वादा किया। ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल को परियोजना निदेशक उमेशदत्त तिवारी ने दोपहर 12 बजे 181 क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित शपथ दिलाई। बाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली औपचारिक बैठक करते हुए विकास कार्यों पर चर्चा भी की गई। इसी के साथ अब क्षेत्र पंचायत का कामकाज शुरू हो गया। वादों के निभाने के दिन शुरू हो गए। अब ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सामने अपने ही वादें पूरे करने की चुनौती है। शपथ ग्रहण के बाद एक बार फिर लोगों ने अपने ब्लाक प्रमुख का ज़ोरदार स्वागत किया। संचालन संकुल प्रभारी अरविंद सिंह, पूर्व प्रधान नीरज पांडेय ने किया। इस दौरान बीडीओ सुरेंद्र सिंह, बीईओ स्कंद गुप्ता, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, डा. महेंद्र सिंह पटे...

पत्रकारों के हक और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिये अपवा कटिबद्व- शील गहलौत

Image
पत्रकारों के हक और उनके अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिये अपवा कटिबद्व- शील गहलौत  दिल्ली : अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय कार्यालय पटेल नगर नई दिल्ली में आयोजित की गयी। जिसमें उत्तर प्रदेश जिले की प्रदेश अध्यक्ष कानपुर शहर की रहने वाली प्रोफेसर व वरिष्ठ पत्रकार डा. ममता सिंह के अस्वस्थ रहने के चलते संगठन का प्रदेश में संचालन प्रभावित हो रहा था। जिसके चलते प्रयागराज जिले की तेजतर्रार प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया की पत्रकार, लेखक व साहित्यकार श्रीमती रूचि दीक्षित को उत्तर प्रदेश का प्रदेशअध्यक्ष मनोनीति किया गया है। वही टीवी चैनल के एंकर व वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर त्रिशूल को राजस्थान प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पच्चीस वर्षों से पत्रकारिता में श्रेष्ठ एवं सराहनीय योगदान एवं अनेकों पुरस्कारों से सम्मानित, न्यूज स्क्रीन पर धाराप्रवाह, असरकारक, सम्बंधित विषयों पर प्राइम टाइम डिबेट का सफल संचालन, टेलीविजन न्यूज कार्यक्रम सत्ता चन्द्रशेखर त्रिशूल के साथ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन प्रर्दशन करते हुये त्रिशूल जी पत्रकारिता जगत में नामी गिरामी शख्सियतो...

पत्रकारिता का बदलता आयाम

Image
  पत्रकारिता का बदलता आयाम  लोकतंत्र का चौथा स्तंभ अर्थात मीडिया......जिसे समाज मे एक आईना के रूप में देखा जाता है। काफी समय पहले पत्रकारों को समाज में काफी सम्मानजनक स्थान दिया जाता था। पत्रकार अपने कलम की रोसनाई से समाज का दर्पण खुद समाज के सामने प्रदर्शित करते थे, पत्रकारों का मूलभूत कर्तव्य एक स्वच्छ समाज के निर्माण में सहयोग करना होता था। पत्रकारिता लोगों के लिए एक मिशन होता था जिसे लोग पूरी ईमानदारी से अंजाम दिया करते थे..,किंतु आज......आज...समय के साथ-साथ इसका भी स्वरूप काफी बदल सा गया है। आज भी इस क्षेत्र मे ऐसे लोग है जो समाज की सेवा को ही सर्वोपरि मानते है लेकिन कुछ ऐसे भी लोग है जिनकी सोच बदल गयी है उनके जहन मे पत्रकारिता का अर्थ  बदल गया है वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना भूलते जा रहे हैं। पत्रकारिता के माध्यम से आज कुछ लोग समाज का नहीं वरन स्वयं का विकास करने में जुटे हुए हैं। आज के इस दौर मे तो यह भी देखा जा रहा है कि कुछ पत्रकार पत्रकारिता करते करते ठेकेदार भी बन बैठे है। जिनके साथ तमाम छोटे बड़े ठेकेदारों का एक समूह सा खड़ा हो गया है जो कि उनके द्वारा लिए ...