Posts

Showing posts with the label रिक्शावालों का मनमाना रवैया

वसई विरार शहर मे रिक्शावालों के मनमानी रवैये से आम जनता त्रस्त

Image
वसई विरार शहर मे रिक्शावालों के मनमानी रवैये से आम जनता त्रस्त वसई : वसई विरार शहर मे ऑटो चालक द्वारा  यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। जबकि अब सोशल डिस्टेंसिंग की बाध्यता भी खत्म हो गई है जिसके बावजूद यात्रियों को बढ़ा हुआ ही किराया अदा करना पड़ रहा है जिससे यात्रियों मे अजमंजस की स्थिति उतपन्न हो गई है और उन्हें मजबूरन बढ़ा हुआ किराया रिक्शा चालकों को देना पड़ रहा है। उक्त मामले मे प्रशासन भी मूकदर्शक बनी बैठी है जिससे यह प्रतित होता है कि बढ़ा हुआ भाड़ा वसूलने के लिए प्रशासन ने ही मौन स्वीकृति दे रखी है। जिससे ऑटो-रिक्शा चालकों की मनमानी और किराया वसूली बे-रोकटोक जारी है। यात्रियों से निर्धारित से अधिक रुपए किराए के रूप में लिए जा रहे हैं। जब कभी यात्री इसका विरोध करते हैं तो ऑटो चालक दुव्यर्वहार पर उतर आते हैं। नालासोपारा क्षेत्र मे तो स्थिति और भी गंभीर है, क्योंकि यहां समूह में रहने वाले ऑटो चालक जरा-जरा सी बात पर लोगों से झगडऩे, मारने व पीटने पर उतर आते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वसई, नालासोपारा,सातीवली, वालीव व विरार सहित कई क्षेत्रों में रिक्शा चालको द्वारा लोग...