नालासोपारा स्थित कैपिटल मॉल के पास नाले में मिला अज्ञात पुरुष का शव...

कैपिटल मॉल के पास नाले में मिला अज्ञात पुरुष का शव

नालासोपारा पूर्व में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व स्थित कैपिटल मॉल के पास नाले से मंगलवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक की उम्र और पहचान से संबंधित जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति नाले में किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल