अवैध निर्माणकर्ता सुरेंद्र यादव के समक्ष नतमस्तक हैं मनपा अधिकारी..??

अवैध निर्माणकर्ता सुरेंद्र यादव के समक्ष नतमस्तक हैं मनपा अधिकारी..?? विरार : वसई विरार शहर मनपा अंतर्गत विशेष नियोजन प्राधिकरण क्षेत्र विरार पूर्व , चंदनसार स्थित कनेर में कानून कायदों को ताक पर रखकर पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए बेखौफ अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिम्मेदार मनपा अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं.., जिससे यह कहना गलत नही होगा की क्षेत्र में बेखौफ हो रहे अवैध नव निर्माणों में मनपा अधिकारियों की गुप्त अनुमति है..?? अन्यथा इस प्रकार से दिन दहाड़े बेखौफ अवैध नव निर्माणों को अंजाम नही दिया जाता। बता दें की क्षेत्र में सुरेंद्र यादव नामक अवैध निर्माणकर्ता द्वारा डंके की चोट पर कई अवैध अनधिकृत रूम/ गालों का नवनिर्माण किया जा रहा है..जिसकी सोशल मीडिया के जरिए शिकायत भी हो रही है, किंतु मनपा में आसीन जिम्मेदार अधिकारी मानों कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं.. वे उक्त अनधिकृत नवनिर्माण पर कार्रवाई करने के बजाय चुप्पी साधे हुए हैं..?? हालांकि बताया जाता है की विशेष नियोजन प्राधिकरण की कमान संभाल रही सह आयुक्ता संगीता घाड़ीगांवकर एक निडर व सिंघम अधिकारी हैं जिनके समक्ष अवैध ...