वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ कार्यक्षेत्र में अवैध नव निर्माणों का बाजार गर्म, मनपा अधिकारी सेंक रहे हैं अपनी रोटी..??
वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ कार्यक्षेत्र में अवैध नव निर्माणों का बाजार गर्म, मनपा अधिकारी सेंक रहे हैं अपनी रोटी..??
वसई - विरार (लालप्रताप सिंह) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ कार्यक्षेत्र खानिवडे स्थित तानसा नदी से लगकर लगभग 20000 वर्ग फुट में भ्रष्टाचार के बलबूते अनधिकृत नव निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है. अथवा वाकनपाड़ा स्थित श्री राम इंडस्ट्रियल के सामने, पेल्हार स्थित सालवा ढाबा के पीछे सागर इंडस्ट्रियल एस्टेट व झाबर पाड़ा, रिचर्ड कंपाउंड स्थित मणिचा पाड़ा में कानून कायदों को ताक पर रखकर कई अनधिकृत नवनिर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमे अवश्य ही मनपा अधिकारियों की गुप्त स्वीकृति है.. अन्यथा क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर अनधिकृत नव निर्माणों को अंजाम नही दिया जाता..??फिलहाल पिछले कई वर्षों से यह देखा जा रहा है की वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ में जिस किसी भी अधिकारी की नियुक्ति होती है वह भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अवैध नवनिर्माणों को बढ़ावा देने में कोई कोर कसर नही छोड़ते हैं। कुछ दिन तक वे प्रभाग में लुटते खसोटते है.. तत्पश्चात उनका तबादला होता है और दूसरा अधिकारी भी अपना आसन ग्रहण करके उन्ही के पद चिन्हों पर चलना आरंभ कर देते हैं... फिर कोई भी कितना शिकायत करें.. कुछ फर्क नही पड़ता...?? क्योंकि उनकी नियुक्ति ही उसी के लिए होती है की जितना हो सके उतना अपने प्रभागीय क्षेत्र से भ्रष्टाचार की मलाई अर्जित करे..?? उन्हे आम जनमानस को होनेवाली समस्या से कुछ लेना देना नही है। आम जनमानस सिर्फ टैक्स भरे बाकी सुविधा की कोई आस न करें...?? हां ये सुनते उसी की हैं जो इन्हे भ्रष्टाचार की मलाई का आस्वादन कराए अन्यथा तो ये आम जनमानस से मिलने में भी कतराते है..?? हालांकि देखना होगा की प्रभाग समिति फ कार्यक्षेत्र में नव नियुक्त सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस क्या प्रभाग में आए सभी भ्रष्ट अधिकारियों के पद चिन्हों पर चलेंगे..?? या फिर आम जनमानस हितार्थ अपना कार्य ईमानदारी से करते हुए व क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करते हुए अपनी एक अलग छाप छोड़ेंगे..??
Comments
Post a Comment