गणेशोत्सव की खरीदारी करके लौटते समय दुपहिया वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 साल की बच्ची की दुखद मौत

गणेशोत्सव की खरीदारी करके लौटते समय दुपहिया वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, 12 साल की बच्ची की दुखद मौत


विरार : विरार पूर्व के शिरसाड अंबाडी मार्ग पर चांदीप में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गणेशोत्सव के लिए कपड़े खरीदकर लौट रहे एक बाइक सवार को टेम्पो ने टक्कर मार दी। मौकाए वारदात पर ही 12 साल की बच्ची की मौत हो गई. जिसका नाम मानसी पाटिल है. उक्त घटना गुरुवार शाम तकरीबन 6:30 बजे की है. गणेशोत्सव 7 सितंबर से शुरू हो रहा है. बताया जा रहा है की विरार पूर्व स्थित मांडवी में रहने वाले धनंजय पाटिल अपने दो बच्चों को अपने दोपहिया वाहन पर लेकर कपड़े खरीदने के लिए उसगांव गए थे, खरीदारी के बाद घर लौटते समय जैसे ही वह चांदीप के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार आयशर टेंपो ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में धनंजय पाटिल और उनके दो बच्चे दूर जा गिरे, जबकि बेटी मानसी के सिर पर कार का पहिया चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई. बेटे ओमकार के सिर में चोट लगी है और  टेंपो चालक फरार हो गया. इस संबंध में मांडवी पुलिस स्टेशन में ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तथा आगे की जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

वसई विरार शहर मनपा चुनाव में दिग्गज नेताओं की हार राजनीतिक गलियारों में मचा दी है हलचल