प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) की खेप के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) की खेप के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार 

वसई : नायगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) के साथ एक अभियुक्त को नायगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विवेचना में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त शाम लगभग 6 बजे के आसपास नायगांव पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई अहमदाबाद महामार्ग रोड, लोढ़ा धाम मंदिर के सामने, यादव ढाबा के पास, पार्किंग में खड़ी एक आयसर टेम्पो पर कार्रवाई की, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने टेम्पो के अंदर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ की खेप बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उपरोक्त टेम्पो से अलग-अलग कंपनियों के प्रतिबंधित गुटखा जप्त किए गए हैं। जिसकी कुल कीमत 20,33,400 रूपये आंकी गई है। वहीं टेम्पो की कीमत, 7 लाख रूपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि, कुल मिलाकर 27 लाख 33 हजार 400 रूपये का माल जप्त किया गया है। इस मामले में अभियुक्त (फत्रु मशाक पटेल (47 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है और नायगांव थाने में उसके ऊपर कलम 123,223,274,275 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक पालकर कर रहे हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक