अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम व सर्वेश्वरी परिवार के तत्वाधान में विराट शोभा यात्रा का होगा आयोजन

अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम व सर्वेश्वरी परिवार के तत्वाधान में विराट शोभा यात्रा का होगा आयोजन 

नालासोपारा : २१ सितम्बर २०२४ शनिवार को अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम व सर्वेश्वरी परिवार के तत्वाधान में विराट शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। उक्त आयोजन अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी के जन्मोत्सव एवं सर्वेश्वरी समुह की स्थापना दिवस के शुभ-अवसर पर शनिवार ( २१ सितंबर २०२४) को सुबह ११:०० बजे आयोजित किया गया है। यह विराट शोभा यात्रा नालासोपारा पूर्व, वाकनपाडा स्थित अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम से कलंब चौपाटी तक जाएगा. जहां पर विराट शोभा यात्रा समुद्र जल भर कर प्रस्थान करेगी और पुनः वापस अवधूत भगवान राम सेवा आश्रम आयेगी। तत्पश्चात आश्रम पर ध्वजारोहण, भजन-कीर्तन एवं सफलयोनि का पाठ किया जायेगा। इसके बाद संध्या के समय परम् पुज्य प्रातः स्मरणीय अवधूत संत अलख रामजी का प्रवचन होगा। जिसमे आश्रम व सर्वेश्वरी परिवार द्वारा स्थानीय जनता जनार्दन से निवेदन किया गया है की उक्त शोभा यात्रा में भारी से भारी तादाद में शामिल होकर यात्रा की शोभा बढ़ाएं अथवा परम् पुज्य प्रातःस्मरणीय अवधूत संत अलख राम जी के प्रवचन का आनंद प्राप्त करें। बता दें कि उक्त आश्रम व सर्वेश्वरी परिवार के द्वारा अघोरेश्वर धर्मार्थ चिकित्सालय भी चलाया जाता है। जो की बिल्कुल निःशुल्क है। उक्त चिकित्सालय द्वारा अब तक तकरीबन २,५०,००० लोगों का निःशुल्क इलाज किया जा चुका है। 

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक