सातिवली क्षेत्र में कुमार यादव को किस भ्रष्ट मनपा अधिकारी का वरदहस्त है प्राप्त..??

सातिवली क्षेत्र में कुमार यादव को किस भ्रष्ट मनपा अधिकारी का वरदहस्त है प्राप्त..?? 

साई रेसीडेंसी होटल के पीछे कुमार यादव द्वारा किए गए अवैध नवनिर्माण को संरक्षण क्यों..??

वसई : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र सातिवली स्थित साई रेसीडेंसी होटल के पीछे कुमार यादव द्वारा नियम कायदों को ताक पर रखकर कई अनधिकृत औद्योगिक गालों का नवनिर्माण किया गया है, जो की सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा हैं। बावजूद इसके मनपा में आसीन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मुकदर्शक बने हुए हैं। फिलहाल प्रभाग समिति जी की सह आयुक्ता नीता कोरे द्वारा कल शिलोत्तर क्षेत्र में २२००० चौरस फुट अवैध नवनिर्माण को धाराशाई किया गया जो की काबिले तारीफ है।

इसीप्रकार से क्षेत्र में जारी कई हजार चौरस फुट के अन्य अवैध नवनिर्माणों को भी ध्वस्त करते हुए सबंधित अवैध निर्माणकर्ता से दंड वसूलना चाहिए अथवा उनपर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिससे की इनका मनोबल न बढ़े अथवा मनपा के राजस्व विभाग को क्षति न पहुंचे। प्रभाग में आसीन १ सह आयुक्त, ३ अतिक्रमण अभियंता, २ लिपिक के होने के बावजूद भी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहा अवैध नवनिर्माण.., उक्त अधिकारियों पर सवाल खड़ा करता है..?? आखिर इनके मौजूदगी में क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों की भरमार कैसे..?? हालांकि देखना होगा की क्या सह आयुक्ता नीता कोरे व अतिक्रमण टीम द्वारा, पर्यावरण का विनाश करते हुए कुमार यादव द्वारा नव निर्माण किए गए अनधिकृत औद्योगिक गालों को ध्वस्त किया जाता है या फिर भ्रष्टाचार की मलाई चट कर दिया जाता है तथास्तु का वरदान..?? 

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक