प्रकाश पाल के समक्ष नतमस्तक है वसई विरार शहर मनपा अधिकारी...
प्रकाश पाल के समक्ष नतमस्तक है वसई विरार शहर मनपा अधिकारी...
प्रकाश पाल द्वारा क्षेत्र में सैकड़ों अवैध निर्माणों को अंजाम दिया गया किंतु मनपा अधिकारियों द्वारा कार्रवाई शून्य..??
विरार : विगत कई वर्षों से वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र में प्रकाश पाल द्वारा मनपा के महसुल को डकारते हुए सैकड़ों अवैध निर्माणों को अंजाम दिया जा चुका है तथा मौजूदा समय में भी वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत बरफपाड़ा में तलाव के बगल प्रकाश पाल व कल्पेश पाटील द्वारा मनपा अधिकारियों के संगमन से कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए बड़े पैमाने पर १० रूम के अवैध नवनिर्माण को अंजाम दिया जा रहा है...?? बताया जा रहा हैं कि उक्त अवैध नवनिर्माण में मनपा में कार्यरत किसी अधिकारी का भरपूर सहयोग है...?? जिसके चलते तमाम शिकायतों के बाद भी मनपा अधिकारी कार्रवाई करने से कन्नी काट रहे हैं..!! बता दें कि इनके द्वारा किए गए अवैध नव निर्माणों पर मनपा का जेसीबी कभी भूलकर भी नही चलता..?? जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की आखिर मनपा अधिकारी के इस मेहरबानी के पीछे राज क्या है..?? फिलहाल देखना होगा की क्या प्रभाग समिति सी में नवनियुक्त सह आयुक्त विक्टर डिसूजा इनके द्वारा किए गए अवैध नवनिर्माण को ध्वस्त करते हैं..?? या फिर आपसी तालमेल बिठाकर तथास्तु का वरदान देते हैं..?? जैसे की इनसे पूर्व अधिकारियों द्वारा प्रकाश पाल द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को भ्रष्टाचार की मलाई चाटकर तथास्तु का वरदान दे दिए थे..??
Comments
Post a Comment