तड़ीपार अभियुक्त वसई से गिरफ्तार

 तड़ीपार अभियुक्त वसई से गिरफ्तार 

वसई : पुलिस उपायुक्त के आदेशों को भंग कर, वसई में रह रहा तड़ीपार अभियुक्त आखिरकार वसई पुलिस के गिरफ्त में आ ही गया। जानकारी के मुताबिक, अभियुक्त पुलिस उपआयुक्त परि-2 के आदेश जा.क्र.पो.उ.आ/परि-2/हैदर शेख तड़ीपार-आदेश-क्र-8,/8823/2022 दि.23/ 12/2022 इस आदेश के तहत पालघर, ठाणे , मुंबई शहर अथवा मुंबई उपनगर कार्यक्षेत्र में 2 वर्षों के लिए तड़ीपार किया गया था। हालाँकि, उक्त आदेश का उल्लंघन करते हुए हैदर किसी भी प्रकार की सरकारी अनुमति के बिना वसई के पाचुबंदर क्षेत्र में खुलेआम घूमते हुए देखा गया जहां वसई पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल, पुलिस ने हैदर को गिरफ्तार कर उसके ऊपर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, 1951 की धारा 142 के तहत मामला दर्ज कर, आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक