Posts

Sanny Singh Honoured with ‘Young Achiever Award – Hospitality Service Excellence 2026’

Image
Sanny Singh Honoured with ‘Young Achiever Award – Hospitality Service Excellence 2026’ Recognition for excellence in guest experience, front office operations and service leadership across India and the United States Written by : Lalpratap singh   Mumbai : Young Indian hospitality professional Sanny Singh has been honoured with the prestigious “Young Achiever Award – Hospitaliy Service Excellence 2026” for his contributions to guest experience, front office operations, rooms division and service leadership across India and the United States. The recognition highlights Sanny’s professional journey across leisure hospitality, luxury hotels and international retail hospitality, reflecting his commitment to service quality, operational discipline and guest satisfaction. Sanny began building his hospitality foundation at the Army Institute of Hotel Management and Catering Technology, Bengaluru, graduating in 2024. During his academic journey, he gained practical experience with Clu...

नालासोपारा स्थित कैपिटल मॉल के पास नाले में मिला अज्ञात पुरुष का शव...

Image
कैपिटल मॉल के पास नाले में मिला अज्ञात पुरुष का शव नालासोपारा पूर्व में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच नालासोपारा :  नालासोपारा पूर्व स्थित कैपिटल मॉल के पास नाले से मंगलवार को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नाले में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नाले से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतक की उम्र और पहचान से संबंधित जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ के साथ आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि व्यक्ति नाले में किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

नालासोपारा में हाईटेंशन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप

Image
हाईटेंशन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप तुलिंज पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारकर हिरासत में लिया ; स्टंट या आत्महत्या प्रयास की जांच जारी नालासोपारा :  नालासोपारा पूर्व स्थित तुलिंज पुलिस स्टेशन के सामने मंगलवार रात तकरीबन 10 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अचानक हाईटेंशन ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। ऊंचाई पर युवक को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तुलिंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। स्टंट या आत्महत्या का प्रयास? पुलिस के सामने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रांसफॉर्मर पर किसी तरह का स्टंट करने के उद्देश्य से चढ़ा था या उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ कर घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हाईटेंशन विद्युत उपकरण पर चढ़ना बेहद जोखिमपूर...

संपादकीय : शहर किसका...?? प्रवासी, भूमिपुत्र और विकास की राजनीति...

Image
शहर किसका...?? प्रवासी, भूमिपुत्र और विकास की राजनीति... मुंबई केवल एक शहर नहीं, बल्कि सपनों, संघर्षों और अवसरों का ऐसा महानगर है, जिसने देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लाखों लोगों को रोजगार और नई पहचान दी है। इसी मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य महानगरों में समय-समय पर प्रवासी बनाम भूमिपुत्र , रोजगार में स्थानीय प्राथमिकता और बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट्स के दूसरे राज्यों में जाने जैसे मुद्दे राजनीतिक बहस के केंद्र में आते रहे हैं। इन मुद्दों पर बयानबाजी जितनी तीखी होती है, वास्तविक समस्याएं उतनी ही जटिल दिखाई देती हैं। भूमिपुत्रों के रोजगार, स्थानीय युवाओं के अवसर और क्षेत्रीय विकास की चिंता को नकारा नहीं जा सकता। महाराष्ट्र के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलें, यह किसी भी लोकतांत्रिक सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। लेकिन इसके साथ यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि देश के संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए अधिकारों और आर्थिक गतिविधियों की राष्ट्रीय प्रकृति को ध्यान में रखा जाए। प्रवासी श्रमिकों और कामगारों ने भी मुंबई के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निर्माण, ...

मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर दूध का टैंकर पलटा, सड़क पर बहा सैकड़ों लीटर दूध

Image
मुंबई-अहमदाबाद महामार्ग पर दूध का टैंकर पलटा, सड़क पर बहा सैकड़ों लीटर दूध हादसे के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी वसई-विरार :  मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय महामार्ग पर सोमवार को दूध से भरा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टैंकर में भरा सैकड़ों लीटर दूध सड़क पर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तथा संबंधित प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के साथ सड़क से टैंकर हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूध से भरा टैंकर मुंबई की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और टैंकर सड़क पर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें मौजूद दूध सड़क पर फैल गया। देखते ही देखते बड़ी मात्रा में दूध सड़क पर बहने लगा, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के कारण महामार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। सड़क पर दूध फैलने के चलते फिसलन की स्थिति पैदा हो गई थी, जिससे अन्य वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। पुलिस एवं संबंधित कर्मचारियों ने मौके ...

महावीर कॉम्प्लेक्स में दिखा विशाल लंगूर, इमारतों के बीच लगाता रहा छलांग

Image
महावीर कॉम्प्लेक्स में दिखा विशाल लंगूर, इमारतों के बीच लगाता रहा छलांग वसई शहर में वन्यजीव की दस्तक से लोगों में कौतूहल, नागरिकों ने मोबाइल में कैद की तस्वीरें वसई :  वसई शहर के पश्चिमी हिस्से में उस समय लोगों का ध्यान अचानक आकर्षित हो गया, जब महावीर कॉम्प्लेक्स परिसर में एक विशाल लंगूर दिखाई दिया। लंगूर को एक इमारत से दूसरी इमारत की ओर छलांग लगाते और परिसर की दीवार के सहारे चलते हुए देखा गया। कुछ देर तक वह परिसर के गेट के आसपास भी मौजूद रहा। वन्यजीव को अचानक अपने बीच देखकर स्थानीय नागरिकों में कौतूहल का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लंगूर कुछ समय तक परिसर के आसपास घूमता रहा। इसके बाद वह दीवार पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगाकर दूसरी ओर चला गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन से लंगूर की तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। हालांकि, किसी नागरिक द्वारा उसे पकड़ने या उसके करीब जाने की जानकारी सामने नहीं आई है। पहले स्टेशन परिसर में भी दिखा था बंदर वसई में मानव बस्तियों के आसपास बंदर और अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले वसई रेलवे स्टेशन क्ष...

एवरशाइन सिटी में परिवहन व्यवस्था बेहाल,रिक्शा के लिए लंबी कतारें लगाने के लिए मजबूर

Image
एवरशाइन सिटी में परिवहन व्यवस्था बेहाल.... रिक्शा के लिए लंबी कतारें, यात्रियों का समय बर्बाद ; सार्वजनिक परिवहन की कमी पर उठे सवाल.... वसई :  वसई के एवरशाइन सिटी क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की अपर्याप्त व्यवस्था के कारण रोजाना हजारों नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में रिक्शा पकड़ने के लिए सुबह से लेकर शाम तक लंबी-लंबी कतारें लगना आम बात हो गई है। कामकाजी लोग, विद्यार्थी, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक रिक्शा के इंतजार में काफी समय गंवाने को मजबूर हैं। एवरशाइन सिटी एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लोग नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन के पर्याप्त विकल्प उपलब्ध नहीं होने से नागरिकों की निर्भरता मुख्य रूप से ऑटो रिक्शा पर बनी हुई है। यात्रियों की संख्या अधिक और रिक्शों की उपलब्धता सीमित होने के कारण कतारें लंबी होती जा रही हैं। रिक्शा के इंतजार में निकल जाता है कीमती समय स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार रिक्शा के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। पीक ऑ...

अवैध/अनियमित निर्माण पर मनपा का नया सख्त रुख, लाखों रुपयों के दंड का प्रावधान

Image
अवैध/अनियमित निर्माण पर मनपा का नया सख्त रुख निर्माण कार्यों से उत्पन्न धूल और वायु प्रदूषण व नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा, स्टॉप-वर्क नोटिस से लेकर लाखों रुपये के दंड तक होगी कार्रवाई वसई-विरार : शहर में तेजी से बढ़ रहे निर्माण कार्यों के बीच उनसे उत्पन्न होने वाले धूलकण और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए मनपा ने अब सख्त रुख अपनाने का निर्णय लिया है। निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वाले विकासकों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ स्टॉप-वर्क नोटिस जारी करने के साथ लाखों रुपये तक का आर्थिक दंड लगाने की व्यवस्था लागू की जाएगी। मनपा के इस निर्णय से निर्माण कार्यों के दौरान नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ने की संभावना है। मनपा प्रशासन के अनुसार, निर्माण स्थलों से उड़ने वाली धूल, खुले में रखी निर्माण सामग्री, मलबे का अनुचित भंडारण तथा निर्माण वाहनों से सड़कों पर फैलने वाली मिट्टी शहर के वायु प्रदूषण को बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हैं। ऐसे में निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित उपायों को अनिवार्य रूप से लाग...

मोगरा नाले में कचरा फेंकने पर BMC सख्त, संबंधित संस्था के खिलाफ FIR

Image
मोगरा नाले में कचरा फेंकने पर BMC सख्त, संबंधित संस्था के खिलाफ FIR सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई; 48 घंटे की नोटिस के बाद ओशिवारा पुलिस में मामला दर्ज मुंबई : अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला बैंक रोड स्थित मोगरा नाले में वाहन से सूखा कचरा फेंके जाने के मामले में मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सख्त रुख अपनाया है। 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर वाहन से नाले में कचरा फेंकते हुए दिखाई देने के बाद मनपा प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित वाहन और कचरा प्रबंधन से जुड़ी संस्था की जानकारी सामने आने के बाद अब 17 सितंबर को ओशिवारा पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया वीडियो से खुला मामला बताया गया है कि 14 सितंबर को लोखंडवाला क्षेत्र में सक्रिय नागरिकों द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया था। वीडियो में एक वाहन से सूखा कचरा मोगरा नाले में फेंके जाने का आरोप लगाया गया। वीडियो सामने आने के बाद नागरिकों ने सवाल उठाया कि जिस व्यवस्था का उद्देश्य कचरे को निर्धारित स्थान तक पहुंचाकर उसका वैज्ञानिक तरीके से निपटारा करना...

नालासोपारा पूर्व में रिक्शा चालकों का यातायात विभाग के खिलाफ आक्रोश, किया चक्का जाम

Image
नालासोपारा पूर्व में रिक्शा चालकों का यातायात विभाग के खिलाफ आक्रोश चार सीटों वाली रिक्शाओं को लेकर बढ़ा विवाद, कार्रवाई और नियमों के बीच फंसे ऑटोचालक; यातायात विभाग से स्पष्टता की मांग नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में चार सीटों वाली रिक्शाओं को लेकर रिक्शा चालकों और यातायात विभाग के बीच आक्रोश का माहौल सामने आया है। रिक्शा चालकों का आरोप है कि चार सीटों पर यात्रियों को बैठाने के मुद्दे को लेकर यातायात विभाग की कार्रवाई से उनमें असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, यातायात नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। रिक्शा चालकों और यातायात विभाग के बीच उत्पन्न इस विवाद के चलते नालासोपारा पूर्व के रिक्शा व्यवसाय से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। चालकों का कहना है कि चार सीटों वाली रिक्शाओं के संचालन को लेकर नियमों की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि उन्हें बार-बार कार्रवाई के डर में काम न करना पड़े।   चार सीटों वाली रिक्शाओं को लेकर असमंजस नालासोपारा पूर्व में बड़ी संख्या में नागरिक दैनिक आवागमन के लिए ऑटोरिक्शा पर निर्भर हैं। रेलव...

वैवाहिक वेबसाइट पर बना ‘37 लाख का इंजीनियर ’, डॉक्टर को बनाया शिकार

Image
वैवाहिक वेबसाइट पर बना ‘37 लाख का इंजीनियर ’, डॉक्टर को बनाया शिकार शादी से पहले ‘यौन अनुकूलता’ के नाम पर रची साजिश ; ‘प्लेबॉय’ बनकर खुद ही होटल पहुंचा आरोपी, वालिव पुलिस ने किया गिरफ्तार वसई :  वैवाहिक वेबसाइट के जरिए शादी का प्रस्ताव देकर एक 30 वर्षीय महिला डॉक्टर को कथित रूप से जाल में फंसाने का सनसनीखेज मामला वसई में सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वेबसाइट पर ‘कुमार जाधव’ के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई और खुद को आईटी इंजीनियर बताते हुए 37 लाख रुपये वार्षिक वेतन होने का दावा किया। डॉक्टर द्वारा विवाह प्रस्ताव में रुचि दिखाने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर ऐसी शर्त रखी, जिसने पूरे मामले को बेहद गंभीर बना दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सुभाष सतपुते (34) के रूप में हुई है। जून 2026 में उसने वैवाहिक वेबसाइट के माध्यम से 30 वर्षीय डॉक्टर से संपर्क किया। फर्जी पहचान और आकर्षक वेतन का हवाला देकर उसने डॉक्टर का विश्वास हासिल किया। बातचीत आगे बढ़ने के बाद उसने कथित तौर पर डॉक्टर से कहा कि शादी से पहले उसकी ‘यौन अनुकूलता’ जांचने के लिए उसे एक ‘प्लेबॉय’ से संबंध बनाना होगा।...

मालजीपाड़ा की खाड़ी किनारे जंगल में चल रही दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त ; ₹3.77 लाख का माल जब्त...

Image
वसई पुलिस का छापा! 5,600 लीटर देसी शराब का भंडार नष्ट... मालजीपाड़ा की खाड़ी किनारे जंगल में चल रही दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त ; ₹3.77 लाख का माल जब्त... वसई :  अवैध देसी शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ वसई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मालजीपाड़ा क्षेत्र में खाड़ी किनारे जंगल में चल रही दो कथित अवैध शराब भट्टियों का पर्दाफाश किया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, मालजीपाड़ा क्षेत्र में खाड़ी किनारे सुनसान जंगल का फायदा उठाकर देसी शराब तैयार किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 5,600 लीटर अवैध देसी शराब बनाने के लिए रखा गया तैयार/कच्चा माल तथा 20 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की। पुलिस ने बरामद शराब एवं संबंधित सामग्री को नष्ट/जब्त करने की कार्रवाई की। जब्त किए गए माल की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 77 हजार रुपये बताई गई है। जंगल की आड़ में चल रहा था कारोबार प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, शराब बना...

जाबर पाड़ा पुल जर्जर, कभी भी बन सकता है बड़ा हादसे का कारण, पुल की तत्काल मरम्मत की मांग

Image
जाबर पाड़ा पुल जर्जर, कभी भी बन सकता है बड़ा हादसे का कारण.... सोपारा फाटा–नालासोपारा पूर्व के खेलणी कंपनी चार रास्ता स्थित पुल की तत्काल मरम्मत की मांग आमदार विलास तरे के निजी सहायक अभिषेक सिंह ने मनपा प्रशासन को सौंपा निवेदन नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व के जाबरपाड़ा, सोपारा फाटा स्थित खेलणी कंपनी चार रास्ता के पास बने पुल की हालत बेहद जर्जर और खराब होने का मामला सामने आया है। पुल की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए यहां से गुजरने वाले हजारों नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बोईसर विधानसभा के विधायक विलास तरे के निजी सहायक अभिषेक सिंह ने वसई-विरार शहर महानगरपालिका प्रशासन से पुल की तत्काल जांच और मरम्मत कराने की मांग की है। 15 सितंबर 2026 को महानगरपालिका के संबंधित सहायक आयुक्त को दिए गए निवेदन में अभिषेक सिंह ने बताया कि जाबरपाड़ा, सोपारा फाटा, नालासोपारा पूर्व स्थित खेलणी कंपनी चार रास्ता के समीप यह पुल लंबे समय से खराब अवस्था में है। पुल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसे नागरिकों के लिए खतरनाक बताया गया है। रोजाना बड़ी संख्या म...

कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक के जन्मदिन पर बोईसर में सेवा का चलाया गया महाअभियान...

Image
कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक के जन्मदिन पर बोईसर में सेवा का चलाया गया महाअभियान... 105 यूनिट रक्तदान, 170 लोगों की स्वास्थ्य व नेत्र जांच; 35 महिलाओं की हुई नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग... पालघर : पालघर जिले के पालकमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री तथा विधायक गणेश नाईक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार, 13 सितंबर 2026 को बोईसर पश्चिम स्थित डॉन बॉस्को स्कूल, खोदाराम बाग में सामाजिक सेवा का उल्लेखनीय आयोजन किया गया। शिवशक्ति सामाजिक संगठना (पालघर), श्रमिक कामगार संगठना तथा पालघर जिला ऑटो-रिक्शा टैक्सी चालक-मालक संगठना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 35वें वर्ष के महारक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की। शिविर में 105 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके साथ ही 170 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की गई, जबकि 35 महिलाओं की नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कराई गई। आयोजकों के इस सामाजिक उपक्रम को नागरिकों की ओर से भी सकारात्मक प्रतिसाद मिला। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार...

धुमाल नगर में 10 हजार वर्गफीट कथित अवैध निर्माण! चिंतामणि इंडस्ट्रियल में पोटमाला, साइड व टेरेस कवरिंग का आरोप; मनपा की चुप्पी पर उठे सवाल...

Image
धुमाल नगर में 10 हजार वर्गफीट कथित अवैध निर्माण! चिंतामणि इंडस्ट्रियल में पोटमाला, साइड व टेरेस कवरिंग का आरोप; मनपा की चुप्पी पर उठे सवाल वसई ( लालप्रताप सिंह) :  वसई-विरार शहर मनपा प्रभाग समिति ‘जी’ कार्यक्षेत्र धुमाल नगर स्थित चिंतामणि इंडस्ट्रियल परिसर में नियम-कायदों की कथित अनदेखी कर बड़े पैमाने पर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां ग्राउंड फ्लोर पर पोटमाला निर्माण के साथ-साथ साइड कवरिंग तथा टेरेस कवरिंग का काम किया गया है। स्थानीय स्तर पर इस पूरे कथित निर्माण का क्षेत्रफल करीब 10 हजार वर्गफीट बताया जा रहा है। मामले ने महानगरपालिका के संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि उक्त निर्माण बिना आवश्यक अनुमति अथवा मंजूर विकास आराखड़े के विपरीत किया गया है, तो सवाल यह है कि निर्माण कार्य शुरू होने से लेकर उसके बड़े पैमाने पर विस्तार तक संबंधित मनपा अधिकारियों की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी? अनुमति के बिना निर्माण हुआ तो जिम्मेदार कौन? बताया जा रहा है कि चिंतामणि इंडस्ट्रियल परिसर में ग्राउंड फ्लोर पर पोटमाला बनाने के साथ साइड तथा टेरेस...

वसई तालुका के खर्डी में अवैध पत्थर खनन का पर्दाफाश....

Image
वसई तालुका के खर्डी में अवैध पत्थर खनन का पर्दाफाश.... राजस्व विभाग की छापेमारी में 90.89 लाख रुपये के पोकलेन जब्त, 8 ब्रास लघु खनिज भी बरामद ; तीन आरोपियों पर मांडवी थाने में मामला दर्ज विरार : वसई तालुका में अवैध पत्थर खनन के कारोबार पर राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विरार पूर्व के खर्डी  गांव स्थित एक खदान पर छापेमारी की। सर्वे नंबर 32/17 में बिना किसी वैध अनुमति के पत्थरों (लघु खनिज) की खुदाई किए जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम ने तीन पोकलेन मशीनों तथा करीब 8 ब्रास खनन किए गए पत्थरों को जब्त किया। जब्त सामग्री एवं मशीनरी की कुल कीमत करीब 90 लाख 89 हजार 800 रुपये बताई गई है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ मांडवी पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज कराया गया है। गुप्त सूचना के बाद राजस्व विभाग की कार्रवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्व विभाग को सूचना मिली थी कि विरार पूर्व के खरडी गांव में सर्वे नंबर 32/17 स्थित खदान में कथित तौर पर बिना आवश्यक सरकारी अनुमति के बड़े पैमाने पर पत्थरों का उत्खनन किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वसई तह...

नालासोपारा में कूड़े के ढेर में मिले आधार, पैन और एटीएम कार्ड...

Image
नालासोपारा में कूड़े के ढेर में मिले आधार, पैन और एटीएम कार्ड.. नागरिकों की निजी और वित्तीय जानकारी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल ; दस्तावेज कचरे में पहुंचने की हो निष्पक्ष जांच... नालासोपारा : नालासोपारा इलाके में कूड़े के ढेर से नागरिकों के महत्वपूर्ण दस्तावेज और बैंकिंग से जुड़े कार्ड मिलने की घटना ने स्थानीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। कूड़े के बीच आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड जैसे संवेदनशील दस्तावेज पाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद नागरिकों की निजी जानकारी और वित्तीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नागरिकों के पहचान और बैंकिंग संबंधी दस्तावेज कूड़े के ढेर तक पहुंचे कैसे? क्या संबंधित दस्तावेज उनके वास्तविक धारकों ने लापरवाही से फेंके हैं, या फिर किसी संस्था, कार्यालय, बैंकिंग सेवा केंद्र अथवा अन्य माध्यम से इनका अनुचित तरीके से निस्तारण किया गया? फिलहाल इन सवालों का स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है। सिर्फ कागज नहीं, पहचान से जुड़ी अहम जानकारी आधार कार्ड पहचान और पते से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी रखता है, जबकि पैन वित्तीय पहचान से संबंधित है।...

मेहनत और हौसले से अनन्य ने रचा सफलता का इतिहास CSIR-UGC NET जून 2026 में देशभर में 29वां स्थान, JRF के लिए चयन ; मां की मेहनत को दिया सफलता का श्रेय

Image
मेहनत और हौसले से अनन्य ने रचा सफलता का इतिहास CSIR-UGC NET जून 2026 में देशभर में 29वां स्थान, JRF के लिए चयन ; मां की मेहनत को दिया सफलता का श्रेय जौनपुर (ओ पी तिवारी) :  हौसला बुलंद हो और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कठिन से कठिन मंजिल भी आसान हो जाती है। इस कहावत को साकार कर दिखाया है सुईथाकला अहियाई गांव, ईसापुर पोस्ट निवासी सरिता पांडे के पुत्र अनन्य ने। आर्थिक और पारिवारिक परिस्थितियों की चुनौतियों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अनन्य ने CSIR-UGC NET जून 2026 की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए देशभर में 29वां स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए भी हुआ है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी स्कोर कार्ड के अनुसार अनन्य ने 99.21 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हजारों अभ्यर्थियों के बीच राष्ट्रीय स्तर पर 29वां स्थान प्राप्त करना उनकी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण माना जा रहा है। अनन्य ने पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान विषय से परीक्षा में सफलता हासिल की। इस उपलब्धि के बाद उनके गांव और क्षेत्र म...

जब पत्रकार ही पत्रकार को छोटा समझने लगे, तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है.....

Image
पत्रकारों में भी पनप रही है भेदभाव की भावना..... जब पत्रकार ही पत्रकार को छोटा समझने लगे, तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है.... . पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। पत्रकार से अपेक्षा की जाती है कि वह सत्ता से सवाल पूछे, समाज की आवाज बने और बिना किसी भय या पक्षपात के सच को सामने रखे। लेकिन आज पत्रकारिता के क्षेत्र में ही एक ऐसी प्रवृत्ति धीरे-धीरे जड़ें जमा रही है, जो चिंताजनक है—पत्रकारों के बीच ही भेदभाव। किस पत्रकार को सम्मान मिलेगा, किसकी खबर को तवज्जो मिलेगी, किसे मंच पर स्थान मिलेगा और किसे किसी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा—इन सबका निर्धारण कई बार पत्रकारिता की गुणवत्ता से अधिक उसके संपर्क, प्रभाव, संगठन, आर्थिक हैसियत अथवा व्यक्तिगत समीकरणों से होने लगता है। सवाल यह है कि यदि पत्रकार ही पत्रकार के साथ भेदभाव करेगा, तो आम नागरिक के साथ निष्पक्षता की उम्मीद कैसे की जा सकती है? आज कई स्थानों पर पत्रकारों के बीच छोटे-बड़े का एक अघोषित पैमाना बना दिया गया है। कोई बड़े संस्थान से जुड़ा है तो उसे ‘बड़ा पत्रकार’ मान लिया जाता है और कोई छोटा ...

नायगांव में सरकारी भूखंड पर कथित अवैध चालियों का निर्माण..??परेरा नगर में डॉन बॉस्को स्कूल के पास निर्माणकार्य को लेकर सवाल...

Image
नायगांव में सरकारी भूखंड पर कथित अवैध चालियों का निर्माण..?? परेरा नगर में डॉन बॉस्को स्कूल के पास निर्माणकार्य को लेकर सवाल ; हेमंत वर्मा का नाम सामने आने से मामला गरमाया, संभावित खरीदारों के हितों की सुरक्षा की मांग नायगांव ( लालप्रताप  सिंह ) : वसई-विरार शहर महानगरपालिका की प्रभाग समिति ‘जी’ अंतर्गत नायगांव क्षेत्र के परेरा नगर में डॉन बॉस्को स्कूल के समीप सरकारी भूखंड पर कथित रूप से चालियों के निर्माणकार्य का मामला सामने आया है। आरोप है कि हेमंत वर्मा की ओर से उक्त स्थान पर निर्माणकार्य कराया जा रहा है। यदि संबंधित भूखंड वास्तव में सरकारी है और निर्माण के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई है, तो यह मामला न केवल मनपा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है, बल्कि भविष्य में आम नागरिकों के संभावित आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकता है। स्थानीय स्तर पर इस कथित निर्माण को लेकर चर्चा तेज है। ऐसे में संबंधित भूखंड की वास्तविक मालकी, निर्माण की वैधता और उपलब्ध अनुमतियों की प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच किए जाने की आवश्यकता है। सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर गंभीर सवाल :...