आज रात 8 बजे से ब्रेक द चेन मुहिम की होगी शुरुवात
आज रात 8 बजे से ब्रेक द चेन मुहिम की होगी शुरुवात मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से दौड़ रही है। राज्य को संबोधित करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना नियंत्रण से बाहर है और यहां के हालात बेहद डराने वाले हैं। कब तक हम केवल चर्चा करते रहेंगे। ये जो समय है अगर एकबार हमारे हाथ से निकल गया तो बहुत दिक्कत होगी। आज चारो तरफ से हमपर दबाव है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो इसलिए हमने परीक्षा की तारीख बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है. राज्य पर काफी दबाव आ गया है।अस्पताल बढ़े, बेड बढ़े फिर भी राज्य में कोरोना पर कंट्रोल नहीं है। ऑक्सीजन का पूरा इस्तेमाल सिर्फ स्वास्थ्य सेवा पर हो रहा है। 100 फीसदी ऑक्सीजन का इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए हो रहा है। सिस्टम किसी भी वक्त क्रैश कर सकता है। हम मौत की एक भी डिटेल छिपा नहीं रहे हैं। हमने पीएम मोदी के साथ बैठक में अपील की। हमने कारखाने और अन्य उद्योग से विनती की है कि वो हमें ऑक्सीजन दें। वहां से ऑक्सीजन मिल रही है। लेकिन अन्य राज्यों से हमे...