बंद से परेशान दुकानदारों का फूटा गुस्सा बोले हम कोरोना से मर जायेंगे लेकिन भूखे नही मरेंगे….
बंद से परेशान दुकानदारों का फूटा गुस्सा बोले हम कोरोना से मर जायेंगे लेकिन भूखे नही मरेंगे….
वसई : शहर मे प्रतिदिन बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया था। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।इसको लेकर व्यापारी संगठन वसई-विरार मनपा आयुक्त गंगाधरण डी. से चर्चा करने के लिए गया था, लेकिन आयुक्त ने उन्हें मिलने से मना कर दिया। आयुक्त के इस व्यवहार से व्यापारियों में नाराजगी और बढ़ गयी है। इसके बाद वहां उपस्थित सभी व्यापारियों ने कहा कि इस लॉकडाउन का विरोध करते है। हम अपनी दुकानें जरूर खोलेंगे लेकिन हम सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन्स के नियमों का पालन भी करेंगे। नालासोपारा कपड़ा व्यापारी एशोसिएशन अध्यक्ष बाबूसिंह राजपुरोहित ने कहा कि, सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी जिसमें शुक्रवार रात 8 से सोमवार सुबह 7 बजे तक बंदी और अन्य 5 दिनों में सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक दुकानें खोलने एवं रात 8 से सुबह 7 बजे तक दुकानें बंद रखने का निर्देश था। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन नियम हमें मंजूर थी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कोविड 19 महामारी से बचने के उपाय जैसे मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना और हैंड को बार बार सैनिटाइज करना सभी इन नियमों का अपनी दुकानों में पालन कर रहे थे और हम अपना व्यापार अच्छी तरह से कर रहे थे। मंगलवार सुबह अचानक से महाराष्ट्र सरकार की तरफ से एक और गाइडलाइन जारी होती है जिसमें अति आवश्यक सेवाओ को छोड़ सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी हुआ। सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के नियम का हम विरोध करते है। बाबूसिंह राजपुरोहित ने कहा कि हम कोरोना से मर जायेंगे लेकिन भूखे नही मरेंगे, हम अपने स्टाफ, कामगार को भूखे पेट नही मार सकते है। नालासोपारा, वसई, विरार में कुल 5000 से अधिक व्यापारी है। इनमें कपड़ा व्यापारी, ज्वेलर्स, इमिटेशन ज्वेलरी, मोबाइल दुकान, कॉस्मेटिक व्यापारी सभी लोग परेशान है। राजपुरोहित ने कहा कि जब हम आयुक्त से इस मामले में मिलने गए तो वो हमसे मिलें नही, जबकि मैं मनपा परिवहन समिति का सदस्य रह चुका है। आयुक्त की दादागिरी देखिए कि एक पूर्व मनपा परिवहन समिति सदस्य एवं सभी व्यापारियों को मिलने से रोका जबकि हमने आयुक्त से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लिया था। बाबूसिंह राजपुरोहित ने कहा कि हम सभी व्यापारी कोरोना नियमों का पालन कर अपनी दुकानें खुली रखेंगे।
Comments
Post a Comment