महाराष्ट्र मे वीकेंड लॉकडाउन की हुई शुरुवात

महाराष्ट्र मे वीकेंड लॉकडाउन की हुई शुरुवात

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बेकाबू होने के चलते प्रत्येक शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। वीकेंड लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस हिसाब से शुक्रवार की शाम से सोमवार की सुबह तक लॉकडाउन रहने वाला है। मुंबई ,ठाणे, नागपुर, नासिक, पुणे जैसे राज्य के प्रमुख शहरों में कोरोना का तांडव जारी है, ऐसे में इन शहरों में भी वीकेंड लॉकडाउन रहेगा।कोरोना मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं। महाराष्ट्र में देश के अन्य राज्य के मुकाबले आते नए कोरोना मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं। हालात ये हैं कि अन्य राज्यों के मुकाबले महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।शुक्रवार को जारी कोरोना वायरस के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 58,993 नए मामले सामने आए हैं जो गुरुवार को सामने आए मामलों से कई ज़्यादा हैं। गुरुवार को राज्य में 56,286 नए मामले सामने आए थे। वहीं कोरोना की चपेट में आने से शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में 301 लोगों की मौत हुई है।
सख्त गाइडलाइन्स जारी

राज्य में कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने सख्त गाइडलाइन्स जारी की हैं। जिससे मिनी लॉकडाउन जैसे हालात बताया जा रहा हैं। सरकार ने कोरोना से लड़ने के लिए इस मुहिम को 'ब्रेक द चेन' नाम दिया हुआ है।महाराष्ट्र की उद्धव सरकार द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के लागू करने के बाद सभी के मन में सवाल है कि आखिर राज्य में कौन सी चीजे बंद रहेंगी और क्या खुला रहेगा। महाराष्ट्र में रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। साथ ही पूरे दिन धारा 144 लागू रहेगी। जिसके कारण एक स्थान पर पांच लोग से अधिक लोग जमा नहीं हो सकते हैं। जबकि गार्डन, बीच, पार्क और सार्वजनिक जगह बंद रहेंगे।

एसेंशल सर्विस को छूट

वहीं एसेंशल सर्विस जिनमें मेडिकल स्टोर, किरानें की दूकान, सब्जी की दुकानों को इससे छूट दी गई है तो अन्य दुकानों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही वैक्सीनेशन के दौरान इमरजेंसी सेवा में लगे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ कम करने के लिए कड़े नियम

बसों और ट्रेनों जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भीड़ कम करने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं। इसी के साथ सैलून, क्लब, वीडियो पार्लर, स्विमिंग पुल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वाटर पार्क, सिनेमाघर पूरी तरह से बंद रहेंगे। सभी धार्मिक जगहों पर भक्तो के आवाजाही पर रोक रहेगी। जबकि रोजाना के पूजा के लिए पुजारी वहां मौजदू रहेंगे।

स्कूल, कॉलेज भी रहेंगे बंद

होम डिलीवरी जो लोग करते हैं वे वैक्सीन लेने के बाद ही ऐसा कर सकेंगे। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कंपनी से जुर्माना वसूला जाएगा। अखबार और खबरों से जुड़ी व्यवस्था शुरू रहेगी। स्कूल को बंद रखा जाएगा। साथ ही प्राइवेट कॉलेज भी बंद रहेंगे।

हाउसिंग सोसाइटी में 5 से अधिक मरीज मिलने पर वह कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाएगा

फिल्म की शूटिंग करने की छुट है। टीम को इस दौरान आरटी-पीसीआर टेस्ट दिखाना अनिवार्य है। इंडस्ट्री अपना काम करना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन कर जारी रख सकती है। हाउसिंग सोसाइटी में 5 से अधिक मरीज मिलने पर वह इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाएगा। जबकि सोसाइटी में कोई भी बाहरी शख्स नहीं आ सकता है और उसके आने पर प्रतिबंध है।

प्लेटफॉर्म टिकट तत्काल प्रभाव से बेचना बंद

वहीं बढ़ते कोरोना मामलों के चलते मध्य रेलवे ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सहित उन छह रेलवे स्टेशनों पर 'प्लेटफॉर्म टिकट' तत्काल प्रभाव से बेचना बंद कर दिया है, जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। यह फैसला कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर भीड़ कम करने के लिए लिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल