विधायक क्षितिज ठाकुर ने आम जनता के हित मे प्रधानमंत्री मोदी से लगाई मदद की गुहार
विधायक क्षितिज ठाकुर ने आम जनता के हित मे प्रधानमंत्री मोदी से लगाई मदद की गुहार
नालासोपारा: महाराष्ट्र राज्य मे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण का तांडव जारी है रोजाना बड़े पैमाने पर कोरोना के मामले सामने आ रहे है जो कि अति चिंता जनक है। इसी दौरान राज्य में कोरोना वैक्सीन की कमी की बात भी सामने आ चुकी है, लेकिन अब स्थिति और गंभीर होती जा रही है. मुंबई से ही सटे वसई विरार क्षेत्र के नालासोपारा मे एक अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी होने से 7 कोरोना मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद लोगों ने वहां जमकर हंगामा मचाया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद नालासोपारा के विधायक क्षितिज ठाकुर ने ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने ट्वीट मे लिखा है "मैं प्रधानमंत्री कार्यालय का ध्यान इस गंभीर मसले की ओर खींचना चाहता हूं. वसई तालुका में ऑक्सीजन की भारी कमी है. ऑक्सीजन की सप्लाई सिर्फ 3 घंटे तक ही हो सकती है। इलाके में कोरोना वायरस संक्रमण के 7000 से अधिक सक्रिय केस हैं. इसके साथ ही 3000 लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत है।"

Comments
Post a Comment