आज रात 8 बजे से ब्रेक द चेन मुहिम की होगी शुरुवात
आज रात 8 बजे से ब्रेक द चेन मुहिम की होगी शुरुवात
मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से दौड़ रही है। राज्य को संबोधित करते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना नियंत्रण से बाहर है और यहां के हालात बेहद डराने वाले हैं। कब तक हम केवल चर्चा करते रहेंगे। ये जो समय है अगर एकबार हमारे हाथ से निकल गया तो बहुत दिक्कत होगी। आज चारो तरफ से हमपर दबाव है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ न हो इसलिए हमने परीक्षा की तारीख बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है. राज्य पर काफी दबाव आ गया है।अस्पताल बढ़े, बेड बढ़े फिर भी राज्य में कोरोना पर कंट्रोल नहीं है। ऑक्सीजन का पूरा इस्तेमाल सिर्फ स्वास्थ्य सेवा पर हो रहा है। 100 फीसदी ऑक्सीजन का इस्तेमाल लोगों की जान बचाने के लिए हो रहा है। सिस्टम किसी भी वक्त क्रैश कर सकता है। हम मौत की एक भी डिटेल छिपा नहीं रहे हैं। हमने पीएम मोदी के साथ बैठक में अपील की। हमने कारखाने और अन्य उद्योग से विनती की है कि वो हमें ऑक्सीजन दें। वहां से ऑक्सीजन मिल रही है। लेकिन अन्य राज्यों से हमें ऑक्सीजन लाने की इजाजत मिले। ठाकरे ने कहा कि अब कड़े फैसले लेने का समय आ गया है। मैं लॉकडाउन की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन कुछ पाबंदियां जरूरी है। रोजी रोटी जरूरी है। जान बचाना आज सबसे बड़ा मुद्दा है। रात 8 बजे से ब्रेक द चेन मुहिम शुरू। जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें। जरूरी सेवा को छोड़कर बाकी सारे दफ्तर बंद रहेंगे। अगले 15 दिन तक संचार बंदी लागू। मीडियाक्रमियों को इजाजत रहेगी। महाराष्ट्र में धारा 144 लागू रहेगा। पूरे राज्य में आने जाने पर पाबंदी रहेगी।रात 8 बजे से नई गाइंडलाइन जारी रहेगी। बैंक मे कामकाज जारी रहेगा। लोकल और बस सेवाएं नहीं होंगी बंद। ई कॉमर्स सेवा व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
देश में कोविड-19 का हाल
देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में करीब 1.62 लाख नये मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 1,61,736 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 हो गयी है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 819 घटकर 5,66, 278 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 52312 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 2834473 पहुंच गयी है जबकि 258 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 58245 हो गया है।

Comments
Post a Comment