वीकेंड लॉकडाउन के मद्देनजर वसई विरार की सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

वीकेंड लॉकडाउन के मद्देनजर वसई विरार की सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा,

वसई : वसई विरार शहर में वीकेंड लॉकडाउन के मद्देनजर पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा लोगों ने कानून कायदों का पालन किया जिससे वीकेंड लॉकडाउन का प्रथम दिन पूर्णरूपेण सफल रहा। शनिवार को पूरे वसई  तालुका में अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं। हालांकि व्यापार पर ब्रेक लगने से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मीरा भाईंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के कमिश्नर सदानंद दाते के आदेश पर जगह जगह कड़ा पुलिस बंदोबस्त किया गया है। अति आवश्यक वाहनों को छोड़कर बेवजह घूमने वाले वाहनों पर कार्यवाई भी की जा रही है। बस व ऑटो बंद होने से लोगों को पैदल ही आते जाते देखा गया। क्षेत्र में लगभग सभी दुकानें बंद हैं। तुलिंज पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कांबले के अनुसार नालासोपारा पूर्णरूपेण बंद कराना किसी चुनौती से कम नही था किंतु लोगों ने पुलिस का पूरा सहयोग किया और अतिआवश्यक सेवाओं ( मेडिकल, दूध की डेअरी) को छोड़ बाकी सभी दुकाने बंद रहीं। 

व्यापारियों का कहना है कि इस लॉकडाउन के चलते हमारा करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार को दुकानें खोलने में सहूलियत देनी चाहिए। मौजूदा हालात और आने वाले दिनों में इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं की चिंता लोगों को अभी से सताने लगी है। लोगों में अभी भी डर है कि सरकार कहीं पूरा लॉकडाउन न कर दे। कोरोना महामारी ने क्या आम क्या खास हर आदमी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भविष्य में क्या होगा..?? हालांकि अभी भी कोरोना के बढ़ते मामलों पर ब्रेक नहीं लग पाया है।


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल