रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करनेवाले चढ़े पुलिस के हत्थे

रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करनेवाले चढ़े पुलिस के हत्थे

मुंबई : मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक दवा की दुकान पर छापा मारकर 272 रेमड़ेसिविर इंजेक्शन बरामद किए हैं। इन इंजेक्‍शन को दुकानदार ने ब्‍लैक में बेचने के लिए रखा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के चलते रेमडेसिविर के लिए मारामारी शुरू हो गई है। कोरोना महामारी के इलाज में रेमडेसीविर दवा का नाम ही सबसे पहले सामने आया था। आज देश के कई हिस्‍सों में इस दवा की कमी देखी जा रही है। महाराष्ट्र में भी कोरोना महामारी को देखते हुए रेमडेसीविर दवा की भारी कमी देखी जा रही है। मेडिकल स्टोर्स के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग कतार लगाकर 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय करके यह दवा लेने जा रहे हैं। कमी का फायदा उठाते हुए दुकानदार भी एमआरपी से ज्यादा दाम वसूल रहे हैं तो कुछ इसकी कालाबाजारी कर ब्‍लैक में बेच रहे हैं। महाराष्ट्र के परभणी जिले में एमआरपी से अधिक दाम वसूलने पर मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने एक मेडिकल स्‍टोर के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।बुधवार की रात इस गोरखधंधे की जानकारी मिलते ही मेडिकल स्‍टोर में एक जाल बिछाया गया और रेमडेसिविर की शीशी अधिक मूल्‍य में बेचते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल