Posts

क्या अतिरिक्त प्रभारी सह आयुक्त प्रमोद चव्हाण अवैध निर्माणों पर लगाम लगा पाएंगे..??

Image
वसई विरार मनपा प्रभाग समिति फ़ मे क्या अतिरिक्त प्रभारी सह आयुक्त प्रमोद चव्हाण अवैध निर्माणों पर लगाम लगा पाएंगे..?? वसई : वसई विरार मनपा प्रभाग समिति फ़ अंतर्गत कई क्षेत्रों मे प्रताप कोळी के प्रताप से अवैध निर्माण की बहार सी आ गई है जो कि अब अतिरिक्त प्रभार पर आए प्र. सह आयुक्त प्रमोद चव्हाण के लिए चुनौती बनी हुई है। अब देखना यह है कि क्या अतिरिक्त प्रभारी सह आयुक्त प्रमोद चव्हाण अपने दामन को स्वच्छ रखते हुए क्षेत्र मे प्रताप कोळी के प्रताप से नवनिर्माण किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने मे कामयाब होंगे या फिर उनके ही कर कमलों पर चलते हुए भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देंगे..??ज्ञात हो कि गवराई पाड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र वसई तालुका इंडस्ट्रियल इस्टेट प्लॉट नं. 9 एस 2 के बगल इंडस्ट्रीज में कानून कायदों को ताक पर रखकर पत्रे की आड़ मे आरसीसी बांधकाम किया जा रहा है, जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों मे है किंतु मनपा अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रहा, जिससे यह साबित होता है कि कहीं न कहीं उक्त अवैध निर्माण में मनपा अधिकारियों की भी मिलीभगत है अन्यथा अब तक तो उक्त अवैध निर्माण को धर...

बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान दर्जनों कनेक्शन काटे

Image
बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान दर्जनों कनेक्शन काटे सौभाग्य योजना के कनेक्शन धारकों का जबरिया कमर्शियल 2 किलो वाट में बदलने से उपभोक्ताओं में नाराजगी वाराणसी (रोहनियां) - राजातालाब क्षेत्र के कचनार, रानी बाजार में शुक्रवार को विद्युत विभाग के एसडीओ ने पूरी टीम के साथ विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जिससे चोरी करने वाले व बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट कर जल्द से जल्द बकाया बिल जमा करने के लिए निर्देशित किया इस अभियान से विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया वही लोगों का कहना है की विद्युत विभाग द्वारा राजातालाब सहित क्षेत्र के बड़े बकायेदारों की आज भी दर्जनों कनेक्शन चल रहा है विभाग उनके साथ मुंह देखी व्यवहार कर रहा है। वहीं कई सौभाग्य कनेक्शन धारकों का एक किलो वाट के घरेलू कनेक्शन को दो किलो वाट कमर्शियल में जबरिया बदल दिया गया है जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है उपभोक्ताओं का कहना है कि सौभाग्य के तहत निःशुल्क कनेक्शन दिया गया है और हम अपने व्यवसायिक गतिविधि के लिए अलग से सोलर लगाएं हैं उसके बावजूद भी बिना जांच किए बिना और हमारी बात सुने मनमाने तरीके से बिजली विभाग के लोगों ने घ...

MSEB की लापरवाही ले सकती है किसी भी बेगुनाह की जान

Image
वसई विरार मनपा व महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण ( महावितरण ) की लापरवाही से जा सकती है किसी बेगुनाह की जान वसई ( लालप्रताप सिंह ) : नालासोपारा पूर्व, धानिव बाग स्थित धानिव बाग तलाव के सामने नसीम कम्पाउंड मे खुले बिजली के तार व बॉक्स बडे हादसे को निमंत्रण दे रहें हैं। यहां पर बिजली के तीन से चार बॉक्स है जो कि कई महीनों से खुले पड़े हुए है जबकि उक्त स्थल पर बिजली विभाग के कर्मचारियों का रोजाना आना जाना होता है किंतु उनका ध्यान वहां नही जाता है, खुले बॉक्स व जमीन पर बिखरे तार बडे हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं, जिसे समय रहते दुरुस्त कर देना चाहिए अन्यथा कोई भी व्यक्ति व बच्चे  उसके संपर्क मे आ सकते हैं व उनकी दर्दनाक मौत हो सकती है। सूत्रों की माने तो उक्त स्थल पर बिजली चोरी होने का भी अंदेशा है जो कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की ही मिलीभगत से हो रहा है। जो कि जांच का विषय है यदि ईमानदारी से उक्त क्षेत्र मे जांच की जाय तो पूरा मामला सामने आ सकता है। इसके अलावा उक्त क्षेत्र मे वसई विरार मनपा की भी लापरवाही साफ़तौर पर देखी जा सकती है जहां पर न तो चलने के लिए साफ़ सुथरा रास्ता है और न ही पा...

भिवंडी मे तीन मंजिला इमारत के ढ़हने से 10 लोगों की हुई मौत,

Image
भिवंडी मे तीन मंजिला इमारत के ढ़हने से 10 लोगों की हुई मौत, PM मोदी ने ट्वीट कर व्यक्त की संवेदना व पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का दिया आश्वासन ठाणे : महाराष्ट्र राज्य के ठाणे जिला अंतर्गत आनेवाले भिवंडी स्थित पटेल कम्पाउंड में सोमवार तड़के 3 बजकर 40 मिनट पर एक तीन मंजिला इमारत ढ़ह गई, जहां पर 10 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल है तथा मलबे मे कई लोगों की फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि उक्त इमारत के ढ़हने से मरनेवालों मे 4 बच्चे भी शामिल है तथा घायलों को कल्याण, डोंबिवली, कलवा और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक शिशु सहित 25 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं इस दुर्घटना में 12 लोगों को काफ़ी चोटें भी आई हैं। ज्ञात हो कि भिवंडी स्थित पटेल कम्पाउंड में यह 40 साल पुरानी इमारत थी जो कि जर्जर अवस्था मे खड़ी थी, जिसे भिवंडी-निजामपुर नगर निगम द्वारा उक्त इमारत को खाली करने के लिए नोटिस भी जारी किया था किंतु लोगों को उनके आदेश को नजर अंदाज किया और अंततः सोमवार की सुबह करीब 3.45 बजे अचानक वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा सोते हुए लोग हमेशा के लिए सो गए। वहीं श...

अवैध विकास से परिपूर्ण क्षेत्र मूलभूत विकास से है वंचित

Image
अवैध विकास से परिपूर्ण क्षेत्र मूलभूत विकास से है वंचित  नालासोपारा ( लालप्रताप सिंह ): वसई विरार मनपा प्रभाग समिति ब अधीनस्थ प्रगति नगर मे जितने तेजी से अवैध विकास होता है उतनी ही धीमी गति से भी दूर दूर तक मूलभूत विकास होता दिखाई नही देता है। यहां की कीचड़ युक्त सड़कों पर पैदल चलना तो दुःसभर है ही साथ ही साथ वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है, उक्त स्थल पर कानून कायदों को ताक पर रखकर 98 प्रतिशत अवैध विकास किया गया है तथा भोली भाली जनता को गुमराह कर उन्हें फंसा दिया गया है व अब भी लोगों को फ़साने का कार्य धड़ल्ले से जारी है किंतु मनपा प्रशासन शांत ...?? उन्हें आम जनमानस के जिंदगी से कुछ लेना देना नही है। मनपा मे अवैध विकास को लेकर शिकायत पर शिकायत होते रहते हैं और क्षेत्र मे बेखौफ़ धड़ल्ले से अवैध विकास होता रहता है अवैध निर्माण करने वाले विकासकों को किसी भी प्रकार से प्रशासन का कोई खौफ़ नही है। सूत्रों की माने तो उक्त स्थल पर रात के समय कई अवैध बांधकाम किए जाते है किंतु प्रशासन मौन रहती है..., जिससे यह संदेह उतपन्न होता है कि कहीं क्षेत्र मे हो रहे अवैध विकास प्रशासन के ...

अखण्ड पत्रकार वेलफ़ेयर एसोसिएशन की विशेष बैठक हुई संपन्न

Image
अखण्ड पत्रकार वेलफ़ेयर एसोसिएशन के पालघर जिला अध्यक्ष के पद पर मुकेश वाघेला की हुई नियुक्ति  अखण्ड पत्रकार वेलफ़ेयर एसोसिएशन की विशेष बैठक हुई संपन्न  पालघर : गत गुरुवार को महाराष्ट्र राज्य के पालघर जिला मे कोरोना काल के चलते जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए अखण्ड पत्रकार वेलफ़ेयर एसोसिएशन की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जहां पर संगठन विस्तार व पत्रकारों के हित मे सरकारी योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष लालप्रताप सिंह ने पत्रकारों की सुरक्षा व उनके हित मे हर संभव निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस बैठक के ही दौरान मुंबई से प्रकाशित होनेवाले दैनिक समाचार पत्र मुंबई की पुकार का लोकार्पण महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष लालप्रताप सिंह व महामंत्री सुरेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया व मुंबई की पुकार के प्रधान संपादक मुकेश नानजी वाघेला को अखण्ड पत्रकार वेलफ़ेयर एसोसिएशन का पालघर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया तत्पश्चात महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष लालप्रताप सिंह ने उन्हें आगे मार्ग पर बढ़ने हेतु शुभकामनाएं दी तथा विश्वास जताया कि मुकेश वाघेला जी पालघर जिला मे सं...

शक्ति जनहित मंच को एक लाख सदस्यों वाली संस्था बनाने को हूँ संकल्पित - चन्द्रभूषण मिश्रा

Image
शक्ति जनहित मंच को एक लाख सदस्यों वाली संस्था बनाने को हूँ संकल्पित - चन्द्रभूषण मिश्रा संस्था में केंद्रीय प्रवक्ता जैसी बड़ी जिम्मेदारी मेरे जीवन में गौरवशाली क्षण  मुंबई : शक्ति जनहित मंच में केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभूषण विष्णुप्रसाद मिश्रा ने कहा की महाराष्ट्र सरकार की मशहूर एवं जमीनी स्तर पर काम करने वाली संस्था शक्ति जनहित मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारियों ने हमारे ऊपर विश्वास जताते हुए केंद्रीय प्रवक्ता जैसी बड़ी जिम्मेदारी दी है मै पूरी टीम को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ यह मेरे जीवन में गौरवशाली क्षण है।  समाज में संस्था द्वारा चलायी जा रही सामाजिक एवम सांस्कृतिक गतिविधियों को समाज के समक्ष सही व सटीक प्रस्तुति करना ताकि लोगों के ह्रदय में सहयोग एवं समर्पण की भावना जगे और सक्षम व्यक्तियों के ह्रदय में सहयोग की भावना का जन्म हो । संस्था का सम्पूर्ण भारत वर्ष में विस्तार कर आम जनमानस की सेवा करने का प्रयास करूँगा साथ ही मेरा लक्ष्य है एक वर्ष के पूर्ण होने तक संस्था में एक लाख सदस्यों को संस्था से जोड़ने को संकल्प...