अवैध विकास से परिपूर्ण क्षेत्र मूलभूत विकास से है वंचित

अवैध विकास से परिपूर्ण क्षेत्र मूलभूत विकास से है वंचित 

नालासोपारा ( लालप्रताप सिंह ): वसई विरार मनपा प्रभाग समिति ब अधीनस्थ प्रगति नगर मे जितने तेजी से अवैध विकास होता है उतनी ही धीमी गति से भी दूर दूर तक मूलभूत विकास होता दिखाई नही देता है। यहां की कीचड़ युक्त सड़कों पर पैदल चलना तो दुःसभर है ही साथ ही साथ वाहन के दुर्घटना ग्रस्त होने का खतरा भी बना रहता है, उक्त स्थल पर कानून कायदों को ताक पर रखकर 98 प्रतिशत अवैध विकास किया गया है तथा भोली भाली जनता को गुमराह कर उन्हें फंसा दिया गया है व अब भी लोगों को फ़साने का कार्य धड़ल्ले से जारी है किंतु मनपा प्रशासन शांत ...?? उन्हें आम जनमानस के जिंदगी से कुछ लेना देना नही है। मनपा मे अवैध विकास को लेकर शिकायत पर शिकायत होते रहते हैं और क्षेत्र मे बेखौफ़ धड़ल्ले से अवैध विकास होता रहता है अवैध निर्माण करने वाले विकासकों को किसी भी प्रकार से प्रशासन का कोई खौफ़ नही है। सूत्रों की माने तो उक्त स्थल पर रात के समय कई अवैध बांधकाम किए जाते है किंतु प्रशासन मौन रहती है..., जिससे यह संदेह उतपन्न होता है कि कहीं क्षेत्र मे हो रहे अवैध विकास प्रशासन के संरक्षण में ही तो नही होता..?? अवैध निर्माण के ही चलते हर वर्ष बरसात मे स्थानिकों को काफी तकलीफें सहनी पड़ती हैं, पानी निकासी का रास्ता न होने की वजह से प्रति वर्ष बरसात के समय उक्त क्षेत्र जलमग्न हो जाता है तथा लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है और प्रशासन के बड़े बड़े दावे खोखले साबित होते है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक