Posts

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा पारित किया गया निषेधाज्ञा आदेश

Image
मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय द्वारा पारित किया गया निषेधाज्ञा आदेश वसई : मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक आते हैं और आयुक्तालय सीमा के भीतर विभिन्न प्रतिष्ठानों में रहते हैं।जहां बताया जाता है कि इससे कुछ असामाजिक तत्वों को मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय सीमा के भीतर अपनी पहचान और उपस्थिति छिपाने का मौका मिलता है। दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 (1), (2) के तहत पारित आदेश के अनुसार, बोर्डिंग हाउस, क्लब, रेस्ट हाउस (निजी कंपनियों के रेस्ट हाउस सहित), पेइंग गेस्ट हाउस, टेनमेंट / हाउस / सैडनिक / बंगले/चाल आदि, अस्पताल/औषधालय, वाणिज्यिक होमस्टे सुविधाएं (जहां विदेशी नागरिकों को मौद्रिक या विनिमय-ऋण के बदले में आवास प्रदान किया जाता है), दुकानें/रेस्तरां, सराय और जहाज/नाव आदि। प्रतिष्ठानों के मालिकों/संचालकों/प्रबंधकों को अपने परिसर में विदेशी नागरिकों के आगमन की सूचना 24 घंटे के भीतर निकटतम पुलिस स्टेशन को देनी होगी। साथ ही, यदि कोई विदेशी नागरिक वर्तमान में इन प्रतिष्ठानों में रह रहा है, तो निषेधाज्ञा पारित ...

हाईवे ट्रैफिक जाम को लेकर सांसद राजेंद्र गावित ने की बैठक

Image
हाईवे ट्रैफिक जाम को लेकर सांसद राजेंद्र गावित ने की बैठक वसई : मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर 110 किमी दहिसर से तलासरी तक 12 लेन के विस्तार के साथ-साथ चौड़ीकरण के लिए सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।इसका काम फिलहाल हाईवे पर युद्ध स्तर पर चल रहा है, लेकिन जब यह काम चल रहा है तो हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है,ऐसे में दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।पालघर जिले के सांसद राजेंद्र गावित ने वाहन चालकों को इस ट्रैफिक जाम से सुरक्षित रास्ता निकालने के लिए गुरुवार (29 फरवरी) सुबह मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय में एक बैठक आयोजित की।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडेय,डीसीपी मुख्यालय जयंत बजबले,एसीपी सानप (वाहतूक) पुलिस अधीक्षक,महामार्ग सुरक्षा पथक डॉ.मोहन दहिकर,उपआयुक्त,मि.भा.म.न.पा.संभाजी पानपट्टे, अतिरिक्त आयुक्त,व.वि.म.न.पा.रमेश मनाले,सुहास चिटणीस,प्रकल्प संचालक,राष्ट्रीय महामार्ग,विजय पाटील,सुदेश चौधरी, नवीन दुबे, मनोज बारोट आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र चिंचोटी में मची है अवैध नवनिर्माण की धूम....

Image
वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र चिंचोटी में मची है अवैध नवनिर्माण की धूम.... वसई : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति जी कार्यक्षेत्र चिंचोटी में इस समय अवैध नवनिर्माणों की बयार सी बह रही है, जहां देखों वहां कानून कायदों व नियमों की अनदेखी कर अवैध नवनिर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। अभी हाल ही में पिछले 3 से 4 दिनों में इन अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा कर डाला गया 15 से 20 अवैध रूम / गालों का नवनिर्माण.... प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध नवनिर्माण का संरक्षण दाता कोई क्षेत्रीय समाजसेवक है...जिसके छत्र छाया में बड़े पैमाने पर अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। बता दें कि शनिवार से अब तक दीपक दुबे : 5 गाला, मनोज राजभर / पंकज सिंह : 2 गाला 1 रूम, शोनू अंसारी : 2 रूम 1 गाला,उमेश गुप्ता : 1 रूम, नाले के बगल अंसारी : 3 रूम व कुछ अन्य लोगों द्वारा भी इसी प्रकार से अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया गया है। देखना यह होगा कि मनपा में आसीन जिम्मेदार अधिकारी उक्त अवैध निर्माणों को कब धाराशायी करते हैं..??अथवा इन सभी अवैध निर्माणकर्ताओं से कब दंड वसूल करते हैं..??

नए नल कनेक्शन की शर्तो में सुधार को लेकर भाजपा नेता राजन नाईक ने की मनपा प्रशासन से मांग

Image
नए नल कनेक्शन की शर्तो में सुधार को लेकर भाजपा नेता राजन नाईक ने की मनपा प्रशासन से मांग विरार : पिछले तीस पैंतीस साल से पीने के पानी को लेकर वसई विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र की जनता तरस रही थी. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने अमृत योजना और हर घर नल अभियान के तहत करोड़ों रुपए की निधि देकर, सूर्या पानी प्रकल्प के माध्यम से वसई तालुका का पानी प्रश्न हमेशा के लिए खत्म करने की व्यवस्था की है.इस सूर्या पानी प्रकल्प के तहत 185 एमएलडी पानी उपलब्ध कराने का नियोजन है. जिसमे से इस परियोजना के तहत 85 एमएलडी पानी वितरण के लिए उपलब्ध होते ही नागरिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन प्रक्रिया से इसका उद्घाटन किया.उसके पश्चात वसई विरार शहर महानगरपालिका ने तालुका के नागरिकों को शर्तो के तहत नए नल कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की. इस प्रक्रिया के लिए मनपा आयुक्त द्वारा जाहिर किए गए कार्यालयीन आदेश को लेकर भाजपा नेता राजन नाईक ने कल 27 फरवरी को मनपा अधिकारियों के साथ चर्चा कर लिखित निवेदन द्वारा ध्यान केंद्रित कराते हुए बताया की, नए नल कनेक्शन के लिए निकाले गए कार्या...

अवैध नवनिर्माण की दीवार गिरने से 1 मजदूर की मौत ,तीन घायल

Image
अवैध नवनिर्माण की दीवार गिरने से 1 मजदूर की मौत ,तीन घायल नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व वाकनपाड़ा स्थित चौधरी कम्पाउंड में नवनिर्माणाधिन अनधिकृत बांधकाम की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि क्षेत्र में कानून कायदों व नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अथवा मजदूरों के जान को जोखिम में डालकर बड़े पैमाने पर अवैध नवनिर्माण को अंजाम दिया जाता है. जिसकी की मनपा में बारंबार शिकायत भी होती है.किंतु मनपा में आसीन जिम्मेदार अधिकारी भ्र्ष्टाचार के वशीभूत होकर शिकायतों को नजर अंदाज करते रहते हैं अर्थात पूर्णरूपेण लापरवाही ही बरती जाती है और वही लापरवाही आखिरकार आज एक मजदूर की जान ले ली... स्थानिकों की माने तो यह पहली घटना नही है जब अवैध निर्माणों में लापरवाही बरतने के चलते यह हादसा हुआ है इससे पूर्व भी माइकल कम्पाउंड व अवधूत आश्रम के पीछे इस प्रकार की घटना घट चुकी है, बावजूद इसके न तो अवैध निर्माणकर्ताओं ने इससे सबक लिया और न ही मनपा अधिकारी..,जिसका परिणाम यह हुआ कि आज बेवजह ही दो वक्त की रोटी कमाने के चक्कर मे एक मजदूर की जान चली गई और तीन लोग घायल हैं..जिन...

वसई विरार शहर मनपा के भ्र्ष्ट व निकम्मे अधिकारियों के संरक्षण में हरित वसई विरार शहर बन रहा कांक्रिट का जंगल

Image
वसई विरार शहर मनपा के भ्र्ष्ट व निकम्मे अधिकारियों के संरक्षण में हरित वसई विरार शहर बन रहा कांक्रिट का जंगल अभियंता भीम रेड्डी बना है अवैध निर्माणकर्ताओं का मसीहा... . अभियंता भीम रेड्डी की गारंटी - अवैध नवनिर्माणों पर नही गरजेगा जेसीबी...?? नालासोपारा  ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र सर्वे नं. ५६ व ५७ गांव मौजे पेल्हार, झाबर पाडा में संजय अथवा अशोक नामक व्यक्ति द्वारा कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए व पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए बड़े पैमाने पर अनधिकृत नवनिर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त अनधिकृत नवनिर्माण को प्रभाग में आसीन अभियंता भीम रेड्डी का संरक्षण प्राप्त है..?? क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रभाग में अभियंता का पदभार संभालते ही भीम रेड्डी क्षेत्रीय अवैध निर्माणकर्ताओं से अपनी नजदीकियां बढाने लगे अथवा देखते ही देखते वह अवैध निर्माणकर्ताओं के मसीहा भी बन बैठे तथा अपने पदभार का उपयोग करते हुए क्षेत्र में अवैध नवनिर्माणों को भ्र्ष्टाचार के बलबूते हरी झंडी देने लगे। परिणाम स्वरूप क्षेत्र में अवैध नवनिर...

लाखों रुपयों की प्रतिबंधित गुटखे की खेप बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Image
लाखों रुपयों की प्रतिबंधित गुटखे की खेप बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार वसई : पुलिस प्रशासन के मुस्तैद होने के बावजूद भी पालघर जिले में नही थम रहा गुटखे की तस्करी। बता दें कि पालघर जिले के वसई विरार शहर में बड़े पैमाने पर गुटखे की तस्करी हो रही है, जिसका मुख्य कारण स्थानिकों का सहयोग व शहर में फैला अवैध निर्माण का मकड़जाल..?? गुटखा तस्करों द्वारा स्थानिकों को विश्वास में लेकर क्षेत्र में यहां वहां सुनसान स्थानों पर हुए अवैध निर्माणों में गुटखे का भंडारण किया जाता है। उसके पश्चात वहां से गुटखे को क्षेत्र में फैलाते हुए मुंबई व अन्यत्र स्थानों पर सप्लाई किया जाता है। फिलहाल गुटखा माफियाओं के फैले जाल को तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को और ज्यादा मुस्तैद होने की आवश्यकता है। अन्यथा क्षेत्र में इनके द्वारा फैलाए गए जाल को तोड़ पाना नामुनकिन है। अभी हाल ही में चिंचोटी स्थित सागपाड़ा से लाखों रुपयों के प्रतिबंधित गुटखे की खेप को नायगांव पुलिस द्वारा पकड़ा गया जो कि अतिस्राह्निय है। मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत नायगांव पुलिस ने एक ट्रक में लदे 40 लाख से अधिक का प्रतिबंधित गुटखे की खेप को ...