हाईवे ट्रैफिक जाम को लेकर सांसद राजेंद्र गावित ने की बैठक

हाईवे ट्रैफिक जाम को लेकर सांसद राजेंद्र गावित ने की बैठक

वसई : मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर 110 किमी दहिसर से तलासरी तक 12 लेन के विस्तार के साथ-साथ चौड़ीकरण के लिए सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।इसका काम फिलहाल हाईवे पर युद्ध स्तर पर चल रहा है, लेकिन जब यह काम चल रहा है तो हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है,ऐसे में दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।पालघर जिले के सांसद राजेंद्र गावित ने वाहन चालकों को इस ट्रैफिक जाम से सुरक्षित रास्ता निकालने के लिए गुरुवार (29 फरवरी) सुबह मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय में एक बैठक आयोजित की।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडेय,डीसीपी मुख्यालय जयंत बजबले,एसीपी सानप (वाहतूक) पुलिस अधीक्षक,महामार्ग सुरक्षा पथक डॉ.मोहन दहिकर,उपआयुक्त,मि.भा.म.न.पा.संभाजी पानपट्टे, अतिरिक्त आयुक्त,व.वि.म.न.पा.रमेश मनाले,सुहास चिटणीस,प्रकल्प संचालक,राष्ट्रीय महामार्ग,विजय पाटील,सुदेश चौधरी, नवीन दुबे, मनोज बारोट आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा