लाखों रुपयों की प्रतिबंधित गुटखे की खेप बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
लाखों रुपयों की प्रतिबंधित गुटखे की खेप बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
वसई : पुलिस प्रशासन के मुस्तैद होने के बावजूद भी पालघर जिले में नही थम रहा गुटखे की तस्करी। बता दें कि पालघर जिले के वसई विरार शहर में बड़े पैमाने पर गुटखे की तस्करी हो रही है, जिसका मुख्य कारण स्थानिकों का सहयोग व शहर में फैला अवैध निर्माण का मकड़जाल..?? गुटखा तस्करों द्वारा स्थानिकों को विश्वास में लेकर क्षेत्र में यहां वहां सुनसान स्थानों पर हुए अवैध निर्माणों में गुटखे का भंडारण किया जाता है। उसके पश्चात वहां से गुटखे को क्षेत्र में फैलाते हुए मुंबई व अन्यत्र स्थानों पर सप्लाई किया जाता है। फिलहाल गुटखा माफियाओं के फैले जाल को तोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन को और ज्यादा मुस्तैद होने की आवश्यकता है। अन्यथा क्षेत्र में इनके द्वारा फैलाए गए जाल को तोड़ पाना नामुनकिन है। अभी हाल ही में चिंचोटी स्थित सागपाड़ा से लाखों रुपयों के प्रतिबंधित गुटखे की खेप को नायगांव पुलिस द्वारा पकड़ा गया जो कि अतिस्राह्निय है। मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत नायगांव पुलिस ने एक ट्रक में लदे 40 लाख से अधिक का प्रतिबंधित गुटखे की खेप को बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।पुलिस ट्रक चालक के ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विवेचना करने में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक चिंचोटी स्थित सागपाडा मे अशोक लेलैंड कंपनी की ट्रक में से अलग-अलग कंपनियों के प्रतिबंधित गुटखे की खेप नायगांव पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने बताया कि, ट्रक से कुल 4,078,000 रुपये गुटखा बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार,ट्रक चालक साजिद वायद खान (36),निवासी-राज्य हैदराबाद, गुटखा बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस कर्मचारी डिगंबर प्रभाकर काले की शिकायत पर गाड़ी चालक के ऊपर नायगांव पुलिस ने धारा 328,188,272,273, खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 की धारा 26, 26 (2), 27 के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार किया है।
Comments
Post a Comment