अवैध नवनिर्माण की दीवार गिरने से 1 मजदूर की मौत ,तीन घायल

अवैध नवनिर्माण की दीवार गिरने से 1 मजदूर की मौत ,तीन घायल

नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व वाकनपाड़ा स्थित चौधरी कम्पाउंड में नवनिर्माणाधिन अनधिकृत बांधकाम की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि क्षेत्र में कानून कायदों व नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अथवा मजदूरों के जान को जोखिम में डालकर बड़े पैमाने पर अवैध नवनिर्माण को अंजाम दिया जाता है. जिसकी की मनपा में बारंबार शिकायत भी होती है.किंतु मनपा में आसीन जिम्मेदार अधिकारी भ्र्ष्टाचार के वशीभूत होकर शिकायतों को नजर अंदाज करते रहते हैं अर्थात पूर्णरूपेण लापरवाही ही बरती जाती है और वही लापरवाही आखिरकार आज एक मजदूर की जान ले ली...

स्थानिकों की माने तो यह पहली घटना नही है जब अवैध निर्माणों में लापरवाही बरतने के चलते यह हादसा हुआ है इससे पूर्व भी माइकल कम्पाउंड व अवधूत आश्रम के पीछे इस प्रकार की घटना घट चुकी है, बावजूद इसके न तो अवैध निर्माणकर्ताओं ने इससे सबक लिया और न ही मनपा अधिकारी..,जिसका परिणाम यह हुआ कि आज बेवजह ही दो वक्त की रोटी कमाने के चक्कर मे एक मजदूर की जान चली गई और तीन लोग घायल हैं..जिनका इलाज जारी है...!! अब देखना यह होगा कि क्या पेल्हार पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए लापरवाही बरतनेवाले सबंधित अवैध निर्माणकर्ता पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई करेगी..?? या फिर मामले में लीपापोती कर उनका मनोबल बढाएगी..??अथवा साथ ही साथ अवैध नवनिर्माणों को बढ़ावा देनेवाले अधिकारियों पर भी कार्यवाई की जानी चाहिए.., जिससे पुनः इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो...!!


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा