वसई विरार शहर मनपा के भ्र्ष्ट व निकम्मे अधिकारियों के संरक्षण में हरित वसई विरार शहर बन रहा कांक्रिट का जंगल
वसई विरार शहर मनपा के भ्र्ष्ट व निकम्मे अधिकारियों के संरक्षण में हरित वसई विरार शहर बन रहा कांक्रिट का जंगल
अभियंता भीम रेड्डी बना है अवैध निर्माणकर्ताओं का मसीहा....
अभियंता भीम रेड्डी की गारंटी - अवैध नवनिर्माणों पर नही गरजेगा जेसीबी...??
नालासोपारा ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र सर्वे नं. ५६ व ५७ गांव मौजे पेल्हार, झाबर पाडा में संजय अथवा अशोक नामक व्यक्ति द्वारा कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए व पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए बड़े पैमाने पर अनधिकृत नवनिर्माण को अंजाम दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि उक्त अनधिकृत नवनिर्माण को प्रभाग में आसीन अभियंता भीम रेड्डी का संरक्षण प्राप्त है..?? क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रभाग में अभियंता का पदभार संभालते ही भीम रेड्डी क्षेत्रीय अवैध निर्माणकर्ताओं से अपनी नजदीकियां बढाने लगे अथवा देखते ही देखते वह अवैध निर्माणकर्ताओं के मसीहा भी बन बैठे तथा अपने पदभार का उपयोग करते हुए क्षेत्र में अवैध नवनिर्माणों को भ्र्ष्टाचार के बलबूते हरी झंडी देने लगे। परिणाम स्वरूप क्षेत्र में अवैध नवनिर्माणों की होड़ सी मची हुई है। जहां देखों वहां अवैध नवनिर्माण जारी है। फिलहाल यह कोई पहली वाकया नही है कि जब प्रभाग में किसी अभियंता की नियुक्ति हुई और वह अवैध निर्माणकर्ताओं से मित्रता निभाए.., इससे पूर्व भी प्रभाग में आनेवाले अभियंता अपनी कुर्सी व पद का जमकर फायदा उठाए..?? कुछ लुटे खाए और चलते बने और कुछ एंटी करप्शन के गिरफ्त में आए...?? और उन्हीं के पदचिन्हों पर अभियंता भीम रेड्डी भी चल रहे हैं..?? इसमें कोई दो राय नही है।क्षेत्र में तीव्र गति से चल रहा अवैध नवनिर्माण इसका प्रमाण है..। जानकारी के मुताबिक प्रभाग समिति फ़ अधीनस्थ पेल्हार,उमर कम्पाउंड,झाबर पाडा,रिचर्ड कम्पाउंड,वसई फाटा के इर्द गिर्द,नवजीवन रोड़, वाकनपाड़ा, धानिव बाग, बिलालपाड़ा,गौराई पाडा, वलई पाडा, संतोष भवन में कई अवैध नवनिर्माण प्रगति पर है...!! किंतु उक्त अवैध नवनिर्माणों को न तो प्र. सह आयुक्ता मनाली शिंदे ध्वस्त कर सकती हैं और न ही अभियंता भीम रेड्डी..?? क्योंकि इनके ही क्षत्र छाया में क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध नवनिर्माण किए जा रहे हैं..?? तो देखना यह होगा कि क्या क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध नवनिर्माणों को उपायुक्त (अतिक्रमण) संघरत्ना खिल्लारे धाराशायी करती हैं..?? अथवा सबंधित अवैध निर्माणकर्ताओं से दंड वसूलते हुए उनपर MRTP के तहत कार्यवाई करती हैं...?? या फिर अभियंता भीम रेड्डी के बहकावे में आकर तथास्तु का वरदान देंगी..?? यह एक यक्ष प्रश्न है।
Comments
Post a Comment