नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नालासोपारा  :  नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने पुलिस की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में तीन से चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुलिस वाहन से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हालांकि पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा