वसई में आवारा कुत्तों का आतंक, कई नागरिकों पर किया हमला

वसई में आवारा कुत्तों का आतंक, कई नागरिकों पर किया हमला

वसई : वसई के रानशेत गांव में दया माता चर्च के पास एक चौंकाने वाली घटना घटी है, जहां एक पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काट लिया। इनमें एक छोटी बच्ची, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। आज सुबह करीब 9 बजे गुड फ्राइडे के मौके पर प्रार्थना के बाद चर्च से बाहर निकल रही एक बच्ची पर कुत्ते ने हमला कर दिया। उसे बचाने आए दो लोगों को भी कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल छा गया क्योंकि पागल कुत्ते ने दो और लोगों को काट लिया। वसई-विरार शहर मनपा को सूचना मिलते ही, कुत्ते पकड़ने वाली टीम मौके पर पहुंची और पागल कुत्ते को जाल में पकड़ लिया। सभी घायलों को इलाज के लिए डी.एम.पेटिट अस्पताल ले जाया गया और कुत्ते के काटने के घावों पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इस घटना के बाद, नागरिक आवारा कुत्तों के मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की मांग की हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा