वन विभाग के भूखंडों पर अवैध निर्माणों का मचा है तांडव, वन अधिकारी भ्रष्टाचार कर सो रहे हैं कुंभकर्णी नींद.....

वन विभाग के भूखंडों पर अवैध निर्माणों का मचा है तांडव, वन अधिकारी भ्रष्टाचार कर सो रहे हैं कुंभकर्णी नींद.....


विरार : मांडवी वन परिक्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रों में पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए हरे भरे वृक्षों का कत्ल करते हुए वन विभाग के भूखंडों पर बेखौफ अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। किंतु उक्त अवैध निर्माण सभी को तो दिख रहा है लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक वन अधिकारियों द्वारा ही वन विभाग के भूखंडों पर भ्रष्टाचार के दम पर अतिक्रमण कराया जा रहा है और जब उक्त अतिक्रमण की शिकायत किसी सजग नागरिक द्वारा की जाती है तो इनके द्वारा उसे यह कहकर गुमराह किया जाता है कि देखता हूं / कार्रवाई करता हूं या फिर हमारे अधिकार क्षेत्र में है ही नहीं....?? और जब इन अधिकारियों से उक्त जवाब लिखित स्वरूप में मांगी जाती है तो ये लिखित में देने से साफतौर पर मना कर देते हैं....?? जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि वन क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण में इनकी भागीदारी है...अन्यथा ये कार्रवाई क्यों नहीं करते...??
फिलहाल देखना यह है कि गांव मौजे धानिव अंतर्गत ९ एकड़ क्षेत्र में वन विभाग के भूखंड पर ही किसी दिलीप हरवटे द्वारा किए गए अवैध निर्माण अथवा गांव मौजे मोरेश्वर में संत सेवालाल गेट के पास किए गए अवैध निर्माण को कब जमीदोंज किया जाता है अथवा सबंधित अवैध निर्माणकर्ताओं पर कब कानूनी कार्रवाई की जाती है..?? 

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा