धानिव बन रहा है 'दूसरा धारावी'! क्या आयुक्तों के संरक्षण में अंकित राय का अवैध साम्राज्य फल-फूल रहा है...??

धानिव बन रहा है 'दूसरा धारावी'! क्या आयुक्तों के संरक्षण में अंकित राय का अवैध साम्राज्य फल-फूल रहा है...??

नालासोपारा : वसई-विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र धानिव इलाके में भू-माफियाओं और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से कानून कायदों का मजाक उड़ाते हुए बाबा चॉल के पास तीव्र गति से अवैध निर्माण का जाल फैल रहा है। जिसे देखकर स्थानिकों द्वारा कहा जा रहा हैं कि यहाँ 'दूसरा धारावी' स्थापित करने की तैयारी चल रही है। जिसका मुख्य सूत्रधार 'अंकित राय' बताया जा रहा है, जिसे मनपा अधिकारियों का खुला संरक्षण प्राप्त है।

अधिकारियों का 'आशीर्वाद' या भ्रष्टाचार के सरगना..??

सूत्रों का दावा है कि अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, दीपक सावंत और प्रभाग 'एफ' के सहायक आयुक्त विक्टर डिसूजा के 'आशीर्वाद' के बिना इतने बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण संभव नहीं है। जनता सवाल कर रही है कि क्या इन अधिकारियों की आंखों पर पट्टी बंधी है या अंकित राय द्वारा दिए गए 'पैसों' ने उनकी ईमानदारी खरीद ली है? यहां तक ​​कि यह भी चर्चा है कि अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत इस पूरे गिरोह के लिए 'दलाल' की भूमिका निभा रहे हैं..?? यदि इन अधिकारियों ने अंकित राय से आर्थिक लाभ नहीं लिया है, तो मौजे धानीव सर्वे नं. 51, 52, 48 (हिस्सा संख्या 2) पर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चला..??

जनता परेशान, माफिया खुश!

धानीव क्षेत्र के स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। एक ओर, जहां सामान्य व्यक्ति को यदि अपने घर का रिपेयर करना हो तो उसे सौ नियम व कायदे पढ़ाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर, अंकित राय जैसे लोग प्रशासन की नाक के नीचे बेशर्मी से कंक्रीट का जंगल खड़ा कर रहे हैं। क्या मनपा प्रशासन केवल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रहेगा, या फिर भ्रष्टाचारी अधिकारियों और भू माफिया के गठबंधन को तोड़ने का साहस दिखाएगा..??

अंकित राय की बढ़ती धृष्टता और अधिकारियों की रहस्यमयी चुप्पी चीख-चीखकर कह रही है कि यहाँ 'दाल में काला धब्बा मात्र नहीं है, बल्कि पूरी दाल ही काली है'। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन जागता है या भ्रष्टाचार का यह नंगा खेल ऐसे ही चलता रहेगा..??

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा