मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की विधायक राजन नाईक ने मुख्यमंत्री से की मांग

मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्त क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की विधायक राजन नाईक ने मुख्यमंत्री से की मांग

विरार : मीरा-भायंदर - वसई-विरार क्षेत्र में अवैध विदेशी नागरिकों की बढ़ती संख्या और मादक पदार्थों के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, विधायक राजन नाईक ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वसई-विरार में तत्काल एक अलग और सुसज्जित डिटेंशन केंद्र स्थापित करने की मांग की। नायगांव-नालासोपारा क्षेत्र में हाल ही में चलाए गए एक अभियान में बड़ी संख्या में अवैध विदेशी नागरिक पाए गए। इनमें से कई के पास वैध दस्तावेज नहीं थे और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भी जब्त किए गए। एक अलग डिटेंशन केंद्र का अभाव पुलिस व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है। राज्य सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित कराते हुए तत्काल कार्रवाई का अनुरोध विधायक ने किया। विधायक राजन नाईक ने बताया है कि इससे पहले 2022 में, उत्तन सागरी पुलिस स्टेशन के पास एक डिटेंशन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। हालांकि, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस क्षेत्र की युवा पीढ़ी को नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए सख्त और ठोस कदम उठाना अत्यावश्यक है। साथ ही, 311 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल और लगभग 30 लाख की आबादी वाले मीरा-भायंदर-वसई-विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय में बढ़ते कार्यभार के कारण, 'पुलिस संयुक्त आयुक्त' का पद सृजित करने की भी मांग की है। विधायक के उक्त मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा