महापौर अजीव पाटिल की अध्यक्षता में किया गया समीक्षा बैठक, स्वच्छता दूतों को वितरित किया गया स्मार्ट घड़ी
महापौर अजीव पाटिल की अध्यक्षता में किया गया समीक्षा बैठक, स्वच्छता दूतों को वितरित किया गया स्मार्ट घड़ी
विरार : वसई विरार शहर मनपा के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए आज, मंगलवार, 10 फरवरी को मनपा मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता महापौर अजीव पाटिल ने की। बैठक में मनपा के विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को शहर में नागरिक सुविधाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी बनाने और नागरिकों तक समय पर पहुंचने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश और मार्गदर्शन दिया। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा बैठक के बाद, शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता दूतों को स्मार्ट घड़ियाँ वितरित की गईं। कहा गया कि इस पहल से स्वच्छता कर्मचारियों को अधिक व्यवस्थित, समयबद्ध और तकनीकी रूप से सक्षम बनने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर स्वच्छता दूतों के कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस बैठक में पूर्व महापौर प्रवीण शेट्टी, उप महापौर मार्शल लोपिस, आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत, नगरसेवक प्रफुल्ल साने, साथ ही मनपा के विभिन्न उपायुक्त, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। शहर के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की दृष्टि से यह बैठक महत्वपूर्ण रही और प्रशासन ने कार्य में तेजी लाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment