नालासोपारा क्षेत्र से करोड़ों रुपयों का ड्रग्स बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

नालासोपारा क्षेत्र से करोड़ों रुपयों का ड्रग्स बरामद, नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

नालासोपारा : नालासोपारा क्षेत्र में लगातार ड्रग्स तस्करी की घटनाएँ सामने आ रही हैं। एक बार पुनः प्रगति नगर इलाके से 2.8 करोड़ रुपये की ड्रग्स ज़ब्त की गई है। इस मामले में तुलिंज पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। नालासोपारा शहर में बड़ी संख्या में नाइजीरियाई नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। पता चला है कि इनमें से कई नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नालासोपारा के प्रगति नगर इलाके में जगन्नाथ अपार्टमेंट के एक फ्लैट में एक नाइजीरियाई व्यक्ति मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय जाधव के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई और जाल बिछाया गया। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने छापा मारकर 1 किलो 40 ग्राम मेथेड्रोन (एमडी) नामक मादक पदार्थ जब्त किया। इसकी कीमत 2 करोड़ 8 लाख रुपये है। इसके साथ ही 34 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। इसमें नाइजीरियाई नागरिक चिमेजी इमैनुएल गॉडसन चिमा (40) को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तुलिंज पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 8 (ए), 21 (ए), पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 और पासपोर्ट अधिनियम 1920 की धारा 3 (ए), 6 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय जाधव, पुलिस निरीक्षक आनंद पेडणेकर, पुलिस उपनिरीक्षक राहुल फड़तरे और अन्य की टीम ने की। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हमला भी किया गया। इससे शहर में नाइजीरियाई नागरिकों द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी, उनके अवैध निवास और इससे उत्पन्न कानून-व्यवस्था की समस्या गंभीर हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त