वसई विरार शहर मनपा अधिकारियों के भ्र्ष्ट रवैये के चलते भ्र्ष्टाचार के बलबूते त्रिमूति अवैध निर्माणकर्ताओं ने कई एकड़ भूखंड पर कर डाला अवैध निर्माण....विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि साधे हैं चुप्पी...आखिर क्यों..??

वसई विरार शहर मनपा अधिकारियों के भ्र्ष्ट रवैये के चलते भ्र्ष्टाचार के बलबूते त्रिमूति अवैध निर्माणकर्ताओं ने कई एकड़ भूखंड पर कर डाला अवैध निर्माण....विधायक, सांसद व अन्य जनप्रतिनिधि साधे हैं चुप्पी...आखिर क्यों..??

वसई : वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसपर नकेल कसने में मनपा प्रशासन पूरी तरह से विफल है। मनपा प्रशासन द्वारा आम जनों को गुमराह करते हुए अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसने के तरह तरह के उपाय योजना दिखाए गए जिसमे जनता के कई लाख रुपयों को भी डुबाया गया, किंतु क्षेत्र में अवैध निर्माणों की समस्या जस की तस बनी हुई है। बता दें कि क्षेत्र में मनपा प्रशासन के उच्च अधिकारी से लेकर निचले स्तर के सभी अधिकारी भ्र्ष्टाचार में लिप्त है..?? जब तक वे अपने आप में सुधार नही लाते हैं अर्थात वे ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्य को नही बजाते है तब तक शायद ही क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगाम लगाया जा सकेगा..?? बता दें कि वसई विरार शहर मनपा अंतर्गत प्रभाग समिति (एफ) पेल्हार क्षेत्र,मौजे पेल्हार सर्वे नंबर 21, सोपारा फाटा उमर कंपाउंड सर्वे नंबर 90/6 बी,94/3,93/1,93/2,92/3,92/2, वाकनपाड़ा के के कंपाउंड, अवधूत आश्रम के पीछे, जाबर पाड़ा, रणशेत पाड़ा और सर्वे नंबर 136 की कई एकड़ जमीन पर कुख्यात भूमाफिया / अवैध निर्माणकर्ता सज्जाद, अरशद, मैनुद्दीन व साथियों ने कई औद्योगिक गालों, इमारतों और चाली का अवैध नवनिर्माण किया है अथवा अवैध फ्लैट बेचकर निर्दोष लोगों को धोखा दिया है और करोड़ों रुपये का सरकारी टैक्स का चूना लगाया है। जिसपर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। इनके द्वारा क्षेत्र में नगर निगम से निर्माण स्वीकृति प्राप्त किये बिना ही अवैध रूप से औद्योगिक गालों, रूम अथवा फ्लैटों को बिना प्राधिकरण के बेचकर करोड़ों रूपये का नगर निगम का टैक्स चोरी कर आम जनता के साथ धोखा एवं विश्वासघात किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...