देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त गिरोह का हुआ भंडाफोड़

देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त गिरोह का हुआ भंडाफोड़

नालासोपारा : पालघर जिले के नालासोपारा में पुलिस ने देह व्यापार की गतिविधियों के संचालन में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान वहां से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया।।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष चौधरी ने बताया, 'पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला सहित दो लोग देह व्यापार गिरोह चला रहे हैं और महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रहे हैं।जिसके बाद पुलिस ने वसई के तुंगारेश्वर फाटा इलाके में जाल बिछाया और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दो महिलाओँ को भी बचाया गया।' अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से एक ऑटोरिक्शा और अन्य सामान बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं और अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...