महिला पुलिसकर्मी के साथ हुआ दुष्कर्म व धोखाधड़ी

 महिला पुलिसकर्मी के साथ हुआ दुष्कर्म व धोखाधड़ी

पालघर : पालघर पुलिस ने एक महिला सहकर्मी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी करने के आरोप में एक कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी और महिला कांस्टेबल, दोनों की उम्र 28 साल है, दोनों पालघर जिले के एक ही पुलिस स्टेशन में तैनात थे। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी करने के बहाने कई बार उसके साथ बलात्कार किया और अब शादी करने से इंकार कर दिया है। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के अधिकारी के अनुसार दर्ज शिकायत के आधार पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

वसई विरार शहर मनपा चुनाव में दिग्गज नेताओं की हार राजनीतिक गलियारों में मचा दी है हलचल