मुंबई मे नकली नोटों का खेप हुआ बरामद, सात लोग गिरफ्तार

मुंबई मे नकली नोटों का खेप हुआ बरामद, सात लोग गिरफ्तार 


मुंबई : मुंबई पुलिस ने जाली मुद्रा छापने और उसका वितरण करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात करोड़ रुपये मूल्य के नकली भारतीय नोट बरामद किये हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक  गोपनीय सूचना के आधार पर मुंबई अपराध शाखा की इकाई-11 ने मंगलवार शाम को दहिसर चेक पोस्ट पर एक कार को रोका तथा कार में बैठे चार लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। कार की तलाशी के दौरान अपराध शाखा के अधिकारियों को एक बैग मिला जिसमें दो हजार के नकली नोटों के 250 बंडल थे, जिसका मूल्य पांच करोड़ रुपये है।  कार में सवार चारो लोगों से पूछताछ में पुलिस को उनके तीन और साथियों का पता चला है। इसके बाद पुलिस ने अंधेरी (पश्चिम) में एक होटल में छापेमारी की और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से (दो हजार के) नकली नोटों के सौ और बंडल मिले जिसका मूल्य दो करोड़ रुपए है। नकली नोटों के अतिरिक्त आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, 28,170 रुपये की असली मुद्रा और अन्य चीजें भी बरामद की। डीसीपी संग्रामसिंह निशानदार (डिटेक्शन-1) के अनुसार जांच में पता चला है  कि नकली नोट छापने और उसके वितरण में एक अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा था। पुलिस ने अब तक इस मामले में सात करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किये और सात लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 31 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक